36 सालों से रिलीज के लिए तरसती रही Shah Rukh Khan की फिल्म, मुहूर्त के बाद हुई थी डिब्बा बंद
सुपरस्टार शाह रुख खान की एक पुरानी फिल्म ऐसी है, जो 36 सालों से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तरसती रही। ...और पढ़ें
-1780395807931_m.webp)
शाह रुख खान की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कभी भी रिलीज नहीं हुई शाह रुख की फिल्म
36 साल पहले मेकर्स ने किया था एलान
शाह रुख खान की फिल्म इस वजह से हुई थी बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के तौर पर शाह रुख खान को जाना जाता है। 3 दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में किंग खान ने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 36 साल पहले शाह रुख की एक बहुचर्चित फिल्म का एलान धूमधाम से हुआ था।
बाद में जाकर उनकी वह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। आइए जानते हैं कि शाह रुख खान की वह फिल्म कौन सी है, जो कभी भी रिलीज नहीं हो पाई।
नहीं रिलीज हुई शाह रुख खान की ये फिल्म
90 के दशक में शाह रुख खान ने एक दमदार अभिनेता के तौर पर अपनी छाप छोड़ी। ज्यादातर फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी मूवीज में कास्ट करना चाहते। इस आधार पर उन्हें बैक टू बैक कई फिल्मों के ऑफर मिले। उनमें से एक फिल्म निर्देशक सुभाष घई की फिल्म शिखर (Shikhar) का भी रहा, जिसका आधिकारिक एलान 1990 में हुआ था। शाह रुख खान को इस मूवी के लिए लीड रोल में कास्ट किया गया था।
यह भी पढ़ें- Sonu Nigam का 29 साल पुराना गाना Shah Rukh Khan को नहीं आया था पसंद, एयरपोर्ट जाते-जाते शूट हुआ रोमांटिक सॉन्ग

लेकिन मूवी के रिकॉर्ड्स और मुहूर्त होने के बाद इसे बंद करन पड़ा और फिर कभी शाह रुख खान की शिखर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म के बंद होने की पीछे की वजह सुभाष घई ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताई और कहा-
-1780398031297.jpg)
त्रिमूर्ती की असफलता के बाद शिखर पर ताला लगा। हम इसे एक बड़ी फिल्म के तौर पर देख रहे थे,चूंकि शाह रुख फिल्म के लीड हीरो थे, तो हमें उम्मीद थी कि ये एक अच्छी फिल्म बनेगी। लेकिन कुछ चीजें समय के साथ हमारे हाथों में नहीं रहतीं।
खबरें और भी
इस तरह से सुभाष घई ने शाह रुख खान की शिखर के डिब्बा बंद होने को लेकर अहम जानकारी साझा की।
इस एक्ट्रेस के साथ बनने वाली थी जोड़ी
सुभाष घई की शिखर में शाह रुख खान के साथ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की जोड़ी बनने वाली थी। ये दोनों कलाकार फिल्म दिल तो पागल है, कोयला और अंजाम जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। अगर शिखर बनती तो यकीनन तौर पर सिनेमाघरों में ये फिल्म अपनी छाप छोड़ती। बता दें कि शाह रुख की अगली फिल्म का नाम किंग है, जो 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।