Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मूवी एक, किरदार 3, फिर भी महा फ्लॉप रही थी Shah Rukh Khan की ये पुरानी फिल्म

    Updated: Tue, 26 May 2026 09:36 PM (IST)

    सुपरस्टार शाह रुख खान की 30 साल पहले एक ऐसी फिल्म आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप रही थी। ...और पढ़ें

    शाह रुख खान की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    शाह रुख खान की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 90s में फ्लॉप रही थी शाह रुख खान की फिल्म

    2. इस एक्ट्रेस संग किंग खान ने फरमाया था रोमांस

    3. फिल्म में तीन अलग-अलग रोल में दिखे थे एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के तौर पर शाह रुख खान को जाना जाता है। 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाले किंग खान ने अपने बेहतरीन करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। लेकिन कुछ मूवीज ऐसी भी रहीं, जिनको सफलता हाथ नहीं लगी।

    ऐसी ही 30 साल पुरानी शाह रुख खान की एक फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे, जो कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप साबित हुई थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी।

    महा फ्लॉप थी शाह रुख खान की ये फिल्म

    शाह रुख खान की जिस मूवी के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे साल 1996 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। मूवी का डायरेक्शन निर्देशन प्रवीन निश्चल ने किया था। फिल्म की कहानी एक एनआरआई शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विदेश से वापस आकर अपने मृत भाई के बच्चे को लेना आता है।

    यह भी पढ़ें- 72 साल की एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, कभी एक साथ किए 13 शोज; शाह रुख-अजय की फिल्मों का रहीं हिस्सा

    shah rukh khan 90s flop (1)

    लेकिन उस बच्चे को अपनी मौसी से काफी लगाव होता है और वह उसे छोड़ना नहीं चाहता है। मूवी में शाह रुख ने तीन अलग-अलग किरदार अदा किए थे, जिनमें गोपाल मयूर, हरिहरन मयूर और विक्रम मयूर के कैरेक्टर शामिल थे। ये पहला मौका था, जब किंग कान ने पर्दे पर तीन रोल एक साथ प्ले किए थे।

    खबरें और भी

    english babu desi mem

    अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म इंग्लिश बाबू देसी मेम की जा रही है। शाह रुख खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लिश बाबू देसी मेम का बजट 5 करोड़ के करीब था और नेट कलेक्शन 3.78 करोड़ रहा था।

    इस तरह से शाह रुख की इंग्लिश बाबू देसी मेम बेअसर साबित हुई थी। इस मूवी में शाह रुख खान ने अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के साथ काम किया था। बेशक इंग्लिश बाबू देसी मेम असफल रही, लेकिन शाह रुख और सोनाली की जोड़ी की चर्चा उस वक्त काफी हुई थी।

    शाह रुख खान की अगली फिल्म

    अब बात की जाए शाह रुख खान की अगली फिल्म के बारे में तो उसमें फिल्म किंग का नाम शामिल है, जिसके जरिए करीब 3 साल बाद वह बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। मालूम हो कि एक्शन थ्रिलर किंग 24 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- इधर Ranveer Singh पर लगा 'बैन', उधर हाथ लगी शाह रुख खान की 350 करोड़ की बजट वाली बड़ी फिल्म?