72 साल की एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, कभी एक साथ किए 13 शोज; शाह रुख-अजय की फिल्मों का रहीं हिस्सा
सिनेमा की एक वेटरन एक्ट्रेस ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि मौजूदा समय में उन्हें मूवीज और शोज में काम नहीं मिल रहा है। ...और पढ़ें
-1779705125002_m.webp)
सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
जीतेंद्र की फिल्म से किया था डेब्यू
30 साल से अधिक लंबा रहा है करियर
वेटरन एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के कई कलाकार ऐसे हैं, जो अपने समय में काफी लोकप्रिय हुआ करते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ-साथ उनकी पहचान भी धूमिल हो गई। ऐसी ही एक अदाकारा अनीता कंवल हैं, जिन्होंने 33 साल पहले हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।
इस दौरान अनीता ने शाह रुख खान और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों संग काम किया। लेकिन अब वह 72 साल की उम्र में काम के लिए तरस रही हैं और ऑडिशन देने के बाद भी उन्हें मूवीज-शोज नहीं मिल रहे हैं।
अनीता को नहीं मिल रहा काम
वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर अनीता कंवल को जाना जाता है। हाल ही में अनीता ने सिद्धार्थ कनन को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान अनीता ने बताया है कि किस तरह से उन्हें काम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा-
यह भी पढ़ें- 'मेरा सबसे गंदा...' डायरेक्टर ने झूठ बोलकर श्रीदेवी का Kissing Scene किया था शूट, एक्ट्रेस को देनी पड़ी धमकी
-1779706450128.jpg)
बड़ी अजीब लगता है कि दशकों तक काम करने के बाद भी आपको ऑडिशन देना पड़े और अपनी पहचान बतानी पड़े। हाल ही में मैंने एक ऑडिशन दिया और उन लोगों को बताया कि मैं तब से काम कर रही हूं, जब यहां मौजूद कुछ लोग पैदा भी नहीं हुए होंगे। ये सुनने के बाद मेरा ऑडिशन रिजेक्ट कर दिया गया।
खबरें और भी
-1779706463745.jpg)
छोटे पर्दे पर मैंने 8 सालों तक काम किया है फिर मुझे ओवरएक्सपोजर बताया जाता है, जबकि ओटीटी पर हर प्रोजेक्ट में एक ही एक्टर बार-बार नजर आता है। उन्हें ऐसा क्यों नहीं कहा जाता।
इस तरह से अनीता कंवल ने बताया है कि उन्हें इस उम्र में भी कितना संघर्ष करना पड़ा रहा है। मालूम हो कि 8 साल के टीवी करियर में अनीता 13 से अधिक शोज में नजर आ चुकी हैं। जिनमें- बनेगी अपनी बात, देख भाई देख और ससुराल गेंदा फूल जैसे कल्ट धारावाहिक शामिल हैं।
शाह रुख और अजय संग भी किया काम
बतौर एक्ट्रेस अनीता कंवल ने साल 1993 में आई फिल्म जीतेंद्र और रेखा की फिल्म गीतांजलि से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। इसके बाद वह शाह रुख खान संग कभी हां कभी ना और अजय देवगन की गंगाजल जैसी कई फिल्मों में अपनी नजर आ चुकी हैं।