Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इधर Ranveer Singh पर लगा 'बैन', उधर हाथ लगी शाह रुख खान की 350 करोड़ की बजट वाली बड़ी फिल्म?

    Updated: Mon, 25 May 2026 07:18 PM (GMT+05:30)

    सुपरस्टार रणवीर सिंह का नाम इस वक्त उनकी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रणवीर सिंह और शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. चर्चा में अभिनेता रणवीर सिंह का नाम

    2. शाह रुख खान संग नजर आएंगे एक्टर

    3. इस फिल्म में दिखेंगे रणवीर सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद बतौर अभिनेता रणवीर सिंह का कद काफी ऊंचा उठा है। सही मायनों में निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइज ने उनको इंडस्ट्री का नया सुपरस्टार बना दिया है। अब खबर आ रही है कि रणवीर के हाथ सुपरस्टार शाह रुख खान की एक बड़ी फिल्म लग गई है, जिसका बजट 350 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है। 

    ये खबर उस वक्त सामने आई है, जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) उन पर बैन लगाने का एलान किया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं। 

    रणवीर सिंह के हाथ लगी ये फिल्म

    थोड़ी देर पहले निर्माता फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म डॉन 3 के विवाद को मद्देनजर रखते हुए एफडब्लूआईसीई ने एक्शन लेते हुए सभी निर्माताओं से अपील की है कि वह रणवीर सिंह को अपनी फिल्म में कास्ट न करें और एक तरह से एक्टर पर प्रतिबंध लगाया है।

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh पर FWICE ने लगाया 'बैन', 'Don' ना बनना 'धुरंधर हीरो' को पड़ा महंगा; फरहान ने कर दी फजीहत

    king movie

    इन सब के बीच ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर सामने आई है कि धुरंधर स्टार की एंट्री शाह रुख खान की फिल्म किंग में हो गई है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली शाह रुख खान की किंग का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर 350 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है।

    kingmovie (2)

    रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह इस बिग बजट वाली मूवी एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जोकि कैमियो रोल के तौर पर रहेगा। उनका कैरेक्टर किंग फिल्म की कहानी के हिसाब से काफी जरूरी साबित होगा। 

    हालांकि, किंग में रणवीर सिंह की एंट्री को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर सच में ऐसा होता है तो रणवीर पहली बार किंग खान के साथ बड़े पर्दे पर काम करते हुए नजर आएंगे

    खबरें और भी

    किंग की कास्ट 

    सुपरस्टार शाह रुख खान की किंग एक मल्टी स्टारर फिल्म हैं, जिसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, दीपिका पादुकोण और अब रणवीर सिंह जैसे कलाकार अहम किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि किंग को इस साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- 11 साल बाद कॉमेडी किंग के संग कमबैक करेंगे Shah Rukh Khan, 'किंग' से पहले नई फिल्म की तैयारी शुरू