Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan New Teaser: 'जवान' के ट्रेलर से पहले शाह रुख खान का एक और धमाका, धड़ल्ले से वायरल हुआ फिल्म का नया टीजर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 06:03 PM (IST)

    Jawan New Teaser फिल्म पठान के बाद शाह रुख खान इस साल जवान मूवी के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। मूवी की रिलीज को अब भी कुछ दिन बचा है। ऐसे ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan image from Jawan Song Not Ramaiya Vastavaiya
    Shah Rukh Khan image from Jawan Song Not Ramaiya Vastavaiya

    HighLights

    1. शाह रुख खान की 'जवान' को लेकर फैंस में है क्रेज बरकरार
    2. जल्द रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
    3. रिलीज होगा 'जवान' मूवी का नया टीजर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan New Song Teaser: शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' बस कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस को मूवी के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो कुछ ही दिनों में रिलीज हो सकता है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया टीजर रिलीज किया है, जिसने 'जवान' देखने की फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

    रिलीज हुआ 'जवान' का नया टीजर

    'जवान' मूवी दुनियाभर में 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। जैसे-जैसे मूवी रिलीज के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे मेकर्स एक-एक कर नई अपडेट शेयर करते जा रहे हैं। हाल ही में 'जवान' का छोटा सा वीडियो रिलीज किया गया, जिसमें किंग खान के कैरेक्टर के अलग-अलग रूप देखने को मिले। अब शनिवार को फिल्म का एक और टीजर रिलीज किया गया है। यह टीजर 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाने का है।

    इस वीडियो में शेयर करते हुए किंग खान ने कैप्शन दिया, 'पहले किया छैया छैया, अब करूंगा ता ता थैया 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाने पर।' टीजर ने एक बार फिर ट्रेलर देखने का फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। 

    ट्रेलर के इंतजार में फैंस

    वीडियो पर कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी ने कमेंट किया, ''ट्रेलर नहीं आया, कोई नहीं सह लेंगे थोड़ा और...'' मुनव्वर की तरह ही कई अन्य यूजर्स ने कमेंट किया कि 'जवान' के ट्रेलर को देखने का इंतजार अब और नहीं होता।

    पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी फिल्म

    'जवान' फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म दुनियाभर में सात सितंबर को रिलीज हो रही है। 'जवान' की कहानी को साउथ के बड़े डायरेक्टर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। यह एटली और किंग खान की साथ में पहली फिल्म है। सिर्फ एटली के ही साथ नहीं, बल्कि शाह रुख, नयनतारा के साथ भी पहली बार स्क्रीनस्पेस शेयर करते देखे जाएंगे। 

    खबरें और भी