Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SRK Birthday: पूरी दुनिया देखेगी 57वें बर्थ डे का जश्न, फैंस की दीवानगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे किंग खान?

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 02:43 PM (IST)

    Shah Rukh Khan दो नवंबर को शाह रुख खान का फैंस द्वारा शाह रुख खान का ग्रैंड बर्थ डे सेलिब्रेशन सबने देखा था। अब इसी सेलिब्रेशन को किंग खान डॉक्यूमेंट् ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan Waves Fans from Balcony on 57th Birthday. Photo Credit Shah Rukh Khan Instagram
    Shah Rukh Khan Waves Fans from Balcony on 57th Birthday. Photo Credit Shah Rukh Khan Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान का बर्थ डे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। दो नवंबर को एसआरके के 57वें जन्मदिन पर 'मन्नत' के बाहर देश के हर एक कोने से आए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे देश ने किंग खान के जन्मदिन का जश्न देखा। रात 12 बजे बंगले के बाहर आतिशबाजी और हुंकार के साथ लोगों ने किंग खान को विश किया। इसके बाद बुधवार दोपहर को दोबारा 'मन्नत' के बाहर आकर फैंस ने शाह रुख के नाम से हूटिंग की और उनके लिए अपना अपार प्यार जताया।

    किंग खान ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा। मगर शाह रुख यहीं नहीं रुकेंगे। ऐसी चर्चा है कि बर्थ डे पर दूर-दूर से आए फैंस की जर्नी को वह डॉक्यूमेंट्री के रूप में दिखाएंगे।

    (Photo Credit: Viral Bhayani Instagram)

    डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा यह सब

    शाह रुख को लेकर उनके फैंस की जो दीवानगी है, वह पूरी दुनिया ने सोशल मीडिया पर देखा है। अब यही दीवानगी सिल्वर स्क्रीन या वीडियो प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई जाएगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाह रुख और उनकी टीम डॉक्यूमेंट्री के जरिये पूरी दुनिया को यह दिखाना चाहते हैं कि 30 साल के करियर में किंग खान ने क्या अचीव किया है। हर साल उनके जन्मदिन पर देश के अलग-अलग कोन से फैंस सिर्फ उनकी एक झलक देखने के लिए आते हैं। यह भी दिखाया जाएगा कि सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी उनके चाहने वाले उन्हें सिर्फ एक बार देखने के लिए आते हैं।

    फैन इंट्रेक्शन भी होगा डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा

    शाह रुख अपने फैंस से क्या बात करते हैं, किस तरह से उन्हें ट्रीट करते हैं, यह सब डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा। यह ओटीटी पर दिखाई जाएगी या नहीं, इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं है। मगर इस डॉक्यूमेंट्री के जरिये लोगों को यह जरूर बताया जाएगा असली स्टारडम कैसा होता है। शाह रुख के बर्थ डे पर मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ और शाह रुख के लिए की गई उनकी हर एक्टिविटी को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Birthday: शाह रुख की वो फिल्में जिसके बाद वह बने रियल हीरो, आज भी देखना चाहते हैं लोग

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Birthday: किंग खान से जुड़े वह विवाद, जिससे तबाही की कगार पर आ गया था करियर, यूं हासिल की जीत

    खबरें और भी