Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत के 100 शक्तिशाली लोगों में शामिल हैं ये फिल्मी सितारे, शाह रुख-राजामौली समेत लिस्ट में इनके नाम

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 12:19 PM (IST)

    Most Powerful Indians in 2023 List फिल्मी सितारों का क्रेज फैंस में खूब देखने को मिलता है। हाल ही में शाह रुख खान से लेकर एस एस राजामौली और दीपिका प ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan to Ss Rajamouli Deepika Padukone And Alia Bhatt Most Powerful Indians in 2023 List/Instagram
    Shah Rukh Khan to Ss Rajamouli Deepika Padukone And Alia Bhatt Most Powerful Indians in 2023 List/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Most Powerful Indians In 2023: फिल्मी सितारों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। बॉलीवुड हो या फिर साउथ के सुपरस्टार्स , उनकी फिल्में हो या फिर उनका लाइफस्टाइल, हर चीज के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं।

    सोशल मीडिया पर महीने दर महीने मोस्ट पॉपुलर सितारों की लिस्ट जारी होती है। अब हाल ही में साल 2023 में इंडिया में सबसे पावरफुल पर्सनैलिटी कौन रही हैं, इसकी एक लिस्ट सामने आई है।

    जिसमें राजनेताओं से लेकर बिजनेसमैन तक के नाम शामिल है। भारत के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में फिल्मी सितारों ने भी अपनी जगह बनाई है।

    ये हैं भारत के 100 सबसे शक्तिशाली फिल्मी सितारे

    इंडियन एक्स्प्रेस ने हाल ही में 'मोस्ट पावरफुल इंडियन्स 2023' की 100 लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें राजनेताओं से लेकर बिजनेस टाइकून और इन्फ्लुएंसर्स का नाम शामिल है। इस बार 100 शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपनी जगह बनाई है।

    सलमान खान जहां टॉप 100 में अपनी जगह बनाने से चूक गए, तो वहीं पठान एक्टर शाह रुख खान ने 50वीं रैंक हासिल की। अगर सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के रैंक की बात करें तो शाह रुख खान इस लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं, उनके बाद बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने 87वें नम्बर पर अपनी जगह बनाई है।

    पति को पछाड़ कर दीपिका पादुकोण ने मारी बाजी

    मोस्ट पावरफुल इंडियन्स 2023 की लिस्ट में ऑस्कर विनिंग फिल्म 'आरआरआर' के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने बॉलीवुड के कई सितारों को पछाड़ते हुए 95वें नम्बर पर अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें कि तेलुगु सिनेमा के डायरेक्टर को 'आरआरआर' की सफलता ने मोस्ट पावरफुल इन्फ्लुएंसर पर्सनैलिटी बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा शाह रुख खान के साथ सालों बाद स्क्रीन स्पेस शेयर करने वालीं दीपिका पादुकोण भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

    उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह को पावरफुल इंडियन्स की लिस्ट में पछाड़ते हुए 97 रैंक हासिल की है। इसके अलावा आलिया भट्ट इस लिस्ट में 99वीं पोजीशन पर हैं, तो वहीं रणवीर सिंह ने सबसे आखिरी 100वां स्थान प्राप्त किया है।