शाह रुख खान की King पर मंडराए संकट के बादल, इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से टली शूटिंग?
सुपरस्टार शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो इसकी शूटिंग से संबंधित है। ...और पढ़ें
-1774943974540_m.webp)
शाह रुख खान की किंग (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
शाह रुख खान की अगली फिल्म का नाम किंग
इस साल के अंत में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर
सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं मूवी का डायरेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पठान फिल्म के बाद निर्देशक सिदार्थ आनंद और शाह रुख खान की जोड़ी फिल्म किंग के जरिए वापसी करने के लिए तैयार है। लंबे समय से किंग की चर्चा खूब हो रही है, लेकिन फिलहाल जो खबर सामने आ रही है, वह हैरान करने वाली है।
बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को मद्देनजर रखते हुए किंग की शूटिंग फिलहाल के लिए टाल दी गई है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
टल गई किंग फिल्म की शूटिंग
मध्य पूर्व एशिया में चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष का असर हिंदी सिनेमा पर भी खूब दिख रहा है। पहले इसके कारण यश अभिनीत फिल्म टाक्सिक : ए फेयरी टेल फार ग्रोन अप्स की प्रदर्शन तिथि बदली गई, फिर नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायणम् का रामनवमी पर होने वाला कार्यक्रम रद हुआ।
यह भी पढ़ें- हॉलीवुड से कॉपी निकला Shah Rukh Khan का ये ब्लॉकबस्टर गाना, अरिजीत सिंह ने दी थी आइकोनिग सॉन्ग को आवाज

अब इसका असर हिंदी सिनेमा के बादशाह अभिनेता शाह रुख खान की आगामी फिल्म किंग पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, किंग के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की योजना नौ अप्रैल से दुबई में फिल्म के एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करने की थी।
-1774944643609.jpg)
यह सीन अभिनेता अनिल कपूर तथा अभिनेत्री और शाह रुख की बेटी सुहाना खान के साथ शूट किया जाना था। हालांकि, वर्तमान में पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से जारी संघर्ष की स्थिति को देखते हुए सिद्धार्थ ने दुबई शेड्यूल रद कर दिया है। अब वह इस सीन को मुंबई में ही एक स्टूडियो में फिल्माने की योजना पर काम कर रहे हैं।
खबरें और भी
उसके लिए मुंबई के विले पार्ले स्थिति एक स्टूडियो में दुबई का सेट स्थापित किया जा रहा है। बता दें कि किंग में सुहाना पहली बार अपने पिता शाह रुख खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और काजोल भी अहम भूमिकाओं में हैं।
कब रिलीज होगी किंग
शाह रुख खान की किंग को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। गौर किया जाए मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस मूवी में शाह रुख अपनी बेटी सुहाना खान संग नजर आएंगे।