यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जरा बचके! तीन गुना खतरा लेकर आए Shah Rukh Khan, आर्यन और सुहाना के साथ दिखाया अपना स्वैग
Shah Rukh Khan अपने दोनों बच्चों Suhana Khan और Aryan Khan के साथ एक प्रोजेक्ट में साथ काम करते हुए नजर आए हैं। शाह रुख पहले से ही सिनेमा के किंग हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- एक फ्रेम में दिखे शाह रुख, आर्यन और सुहाना
- सुहाना खान ने शेयर की तस्वीर
- फराह खान के कमेंट ने खींचा ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) हिंदी सिनेमा पर राज करते हैं। उन्होंने तीन दशक के करियर में अपने उम्दा अभिनय से लोगों के दिलों में इस कदर जगह बनाई कि वह इंडस्ट्री के बादशाह बन गए। शाह रुख की तरह उनके बच्चे भी काफी पॉपुलर हैं। सुहाना खान (Suhana Khan) ने पिछले साल फिल्मी दुनिया में कदम भी रख लिया है, अब बारी आर्यन खान की है।
आर्यन खान (Aryan Khan) ने भले ही इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अपने लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। आर्यन खान ने पिछले साल D'Yavol X नाम का क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया था, जिसके टी-शर्ट से लेकर जैकेट तक की कीमत लाखों में है। शाह रुख खुद इस ब्रांड को प्रमोट करते हैं। हाल ही में, शाह रुख अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आए।
एक फ्रेम में दिखे शाह रुख, आर्यन और सुहाना
शाह रुख खान ने बेटी सुहाना खान के साथ मिलकर बेटे आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड का प्रमोशन किया है। एक फ्रेम में आर्यन, सुहाना और डैडी शाह रुख को साथ देख फैंस गदगद हो गए हैं। यूं तो शाह रुख को हमेशा अपने बच्चों के साथ फोटोशूट कराने या फिर फैमिली गैदरिंग में साथ देखा जाता है, लेकिन ऐसा पहली बार है, जब तीनों ने एक साथ काम किया है।
यह भी पढ़ें- शाह रुख-सलमान और आमिर खान क्यों नहीं करते हॉरर फिल्में? Shaitaan के राइटर ने बताई बड़ी वजह
जीप की बोनट पर शाह रुख का दिखा स्वैग
सुहाना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई और पिता के साथ एक पिक्चर परफेक्ट फोटो शेयर की है। तस्वीर में सुहाना, शाह रुख और आर्यन पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 58 साल के शाह रुख जीप के बोनट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सुहाना सेंटर में खड़ी हैं। तीनों D'Yavol X के कपड़े पहने हुए स्टाइल मार रहे हैं।
खबरें और भी
इस फोटो के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा, "तीन गुना खतरा।" इस पोस्ट पर फराह खान ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "खूबसूरत। आपने अच्छा किया है गौरी।"
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के गाने पर Rihanna ने दिखाए किलर डांस मूव्स, यूजर्स बोले- 52 करोड़ लेकर भी नहीं...