6 साल तक रिलीज के लिए तरसती रही ये फिल्म, 'हीरो-हीरोइन' का ब्रेकअप तो कभी बजट ने खड़ी की थीं मुश्किलें!
Unreleased Bollywood Movies: सोचिए अगर कहा जाए कि हिंदी सिनेमा में कोई फिल्म रिलीज के लिए 6 साल तक तरसी। इस बीच फिल्म के लीड स्टार्स का ब्रेकअप भी हुआ ...और पढ़ें

रिलीज के लिए 6 साल तरसी ये फिल्म

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो या तो बनते-बनते रह गईं या फिर बनने के बाद रिलीज नहीं हुई। किसी फिल्म पर बजट का खतरा मंडरा गया तो किसी की कहानी उसे ले डूबी, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि हीरो-हीरोइन के अफेयर के चलते एक फिल्म को रिलीज होने में करीब 6 साल लग गए तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? आज कहानी उसी फिल्म की...
6 साल बाद रिलीज हुई वो फिल्म
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है 'मिलेंगे-मिलेंगे' (Milenge-Milenge)। जी हां, ये वही फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज होने में ही करीब 5 साल से ज्यादा का वक्त लगा था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को बनाया साल 2004 में गया था लेकिन फिल्म रिलीज साल 2010 में हुई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में Salman Khan भी कैमियो करने वाले थे लेकिन अफसोस फिल्म को बनने में इतना वक्त लगा कि इस फिल्म से वो अलग ही हो गए।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor ने गोविंदा की भांजी को किया इग्नोर, बेटे जेह को दिखाई आंखें, वायरल हुआ बेबो का एटीट्यूड
शाहिद-करीना के ब्रेकअप के चलते टली थी फिल्म
आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने मुख्य किरदार निभाया था। शाहिद-करीना की जोड़ी वाली इस फिल्म में गानों की खूब चर्चा हुई तो वहीं फिल्म की कहानी की बात भी हुई, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही खूब विवादों में रही।
खबरें और भी
दरअसल इस फिल्म की रिलीज के बाद ही शाहिद-करीना का ब्रेकअप हो गया था। दोनों के रिश्ते में दरार आई तो इसका असर फिल्म की रिलीज पर पड़ा। कहा जाता है कि इसके बाद शाहिद-करीना ने ब्रेकअप के चलते फिल्म की डबिंग करने से भी इंकार कर दिया था।
इसके बाद फिल्म की प्रोडक्शन में फाइनेंशियल दिक्कतें आईं और इसके चलते भी फिल्म की रिलीज में वक्त लगा। उधर शाहिद-करीना को बड़ी मुश्किल से मनाया गया और फिर दोनों ने डबिंग पूरी की।
600 करोड़ी हॉलीवुड फिल्म की कॉपी थी मूवी
आपको बता दें कि शाहिद-करीना की ये फिल्म साल 2001 में आई हॉलीवुड फिल्म 'सेरेंडिपिटी' (Serendipity) की कॉपी थी। फिल्म में ज्यादातर सीन उसी फिल्म से कॉपी किए गए। फिल्म की कहानी एक कपल की किस्मत पर आधारित थी कि कैसे बार-बार उन्हें किस्मत मिलाती है।

'मिलेंगे-मिलेंगे' का बजट करीब 30 करोड़ था। हालांकि 30 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म ने महज 18 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म को दिवंगत अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था।
इसके अलावा फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। शाहिद-करीना की इस फिल्म के गाने (Milenge Milenge Songs) खूब चले लेकिन फिल्म ना चल सकी। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए करीना ने ही शाहिद का नाम सुझाया था।
जब ये फिल्म बन रही थी तब करीना-शाहिद हिंदी सिनेमा में नए-नए आए थे और अपना नाम बना रहे थे लेकिन ब्रेकअप (Shahid Kareena Breakup) और फाइनेंशियल दिक्कतों के बाद ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें- Jab We Met का सीक्वल लेकर आ रहे इम्तियाज अली? इन एक्टर्स को बताया 'गीत' और 'आदित्य'