यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'एआई पर दोष लगा रहे हैं...', डीपफेक वीडियो पर Shahid Kapoor और Kriti Sanon ने किया रिएक्ट
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी जल्द फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में दिखाई देने वाली है। ऐसे में दोनों अपनी इस फिल्म का प्रमोशन ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों जमकर फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। अब फिल्म प्रमोशन के दौरान शाहिद और कृति ने इंटरनेट पर अचानक बढ़ रहे डीपफेक वीडियो को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।
डीपफेक तकनीक तेजी से एक महत्वपूर्ण चिंता के रूप में सामने आ रही है और अभी तक कई बॉलीवुड हस्तियां डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor ने किया खुलासा, बताया- क्यों रखा फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का लंबा टाइटल
डीपफेक पर क्या बोले शाहिद
दिल्ली में अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने इंटरनेट पर अचानक बढ़े डीपफेक वीडियो पर अपनी राय साझा की। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, 'इंसान खुद समस्या है। हम एआई पर दोष लगा रहे हैं। हम रियलिटी में नहीं रहने के आदी हैं। हम सोशल मीडिया पर कुछ और ही पेश करते रहते हैं जो हकीकत नहीं है और हम सोशल मीडिया पर जो देखते हैं उससे वास्तविकता की तुलना करते रहते हैं। फिर वो इंसान को डिप्रेशन में ले जाता है। यही सच्चाई है'।
अभिनेता ने आगे कहा कि मानवता एक वैकल्पिक वास्तविकता की तलाश में है, जो एआई है। यह एक रिश्ते की तरह ही मौलिक चीज है। मानव निर्मित और भगवान द्वारा निर्मित के बीच अंतर है। इस फिल्म में यही है, जिसे बारीकी से दिखाया गया है'।

कृति सेनन ने जताई चिंता
दूसरी तरफ कृति सेनन ने भी इसके बारे में बात करते हुए कहा कि यह चिंताजनक है और कई रूपांतरित बातें सामने आईं। वहीं, एआई-जनरेटेड न्यूज एंकर भी हैं, जिसका मतलब है कि हम वास्तव में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए आने वाले सालों में एआई पार्टनर भी संभव है'।
खबरें और भी
बता दें कि दोनों की फिल्म आने वाले 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Animal Park में रणबीर कपूर के साथ मिलकर 'कबीर सिंह' भी तोड़ेंगे दुश्मनों की टांग? शाहिद ने किया ये खुलासा