विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरा राजपूत से सगाई की खबर पर चुप क्‍यों हैं शाहिद?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 24 Mar 2015 01:53 PM (IST)

हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आने वाले शाहिद कपूर अपनी सगाई की खबर सामने आने के बाद गायब हो गए हैं! सोमवार को पूरे दिन शाहिद कपूर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही। दिल्‍ली की मीरा राजपूत से गुपचुप सगाई करने की उनकी खबरों ने सनसनी फैला दी। यह

News Article Hero Image

मुंबई। हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आने वाले शाहिद कपूर अपनी सगाई की खबर सामने आने के बाद गायब हो गए हैं! सोमवार को पूरे दिन शाहिद कपूर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही। दिल्ली की मीरा राजपूत से गुपचुप सगाई करने की उनकी खबरों ने सनसनी फैला दी।

इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे शाहिद कपूर!

यह भी खबर सामने आई कि शाहिद इस साल के अंत तक शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे और यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से आग की तरह भी फैल गई, मगर पता नहीं क्यों शाहिद कपूर इस पूरे वाकये पर चुप रहें।


शाहिद की 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' के बारे में सब जानती थी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड!

यह जानने के लिए कि शाहिद ने अपनी सगाई या शादी की खबर पर कुछ कहा है या नहीं, इसके लिए उनके ट्विटर और फेसबुक के अकाउंट चेक किए गए, मगर कुछ भी हाथ नहीं लगा। जबकि शाहिद को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए जाना जाता है। सोमवार को इस खबर के सामने आने के बाद उन्होंने यहां तक कि इंस्टाग्राम पर भी कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की।

जानें, कपूर खानदान में किस-किस को मिल चुका है दादा साहब फाल्के अवार्ड

अब ऐसा तो नहीं हुआ होगा कि शाहिद को इस बारे में पता ही नहीं हो। ऐसे में काफी हैरानी वाली बात है कि आखिर क्यों शाहिद इस पूरे वाकये पर चुप हैं। या तो वो मीरा राजपूत से अपने रिलेशनशिप को स्वीकार कर लें या फिर इसकी सच्चाई से अपने फैंस को रूबरू कराएं, मगर वो तो इस खबर के सामने आने के बाद गायब ही हो गए हैं।

तो इस बार विलेन नहीं, हीरो बनकर आने वाला है गब्बर!