यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shahid Kapoor वाइफ मीरा राजपूत के साथ मना रहे हैं ग्रीस में हॉलीडे, कपल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Mira Rajput And Shahid Kapoor Vacation शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) इन दिनों वेकेशन पर है। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई ...और पढ़ें

HighLights
- शाहिद कपूर और मीरा राजपूत वेकेशन पर है
- ये कपल अपना ग्रीस में वेकेशन मना रहा है
- मीरा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की है
नई दिल्ली, जेएनएन। Mira Rajput And Shahid Kapoor Vacation: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) बॉलीवुड का पावर कपल में से एक है। मीरा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन दिनों ये कपल वेकेशन पर निकला हुआ है। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरे साझा की है।
ग्रीस में वेकेशन मना रहे हैं शाहिद और मीरा
ये कपल इस समय खूबसूरत शहर ग्रीस में है। इन फोटोज में मीरा पति शाहिद संग रोमांटिक होती हुई नजर आईं। तो वहीं दूसरी फोटो में उनका बोल्ड अंदाज देखा जा रहा है। मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज से छुट्टी की कुछ शानदार झलकियां साझा कीं, जिसमें से पहली फोटो में हम एक शानदार जगह के साथ ब्यूटीफुल व्यू भी देख सकते हैं, जिस पर मीरा ने लिखा था, "दुनिया में पसंदीदा जगह।" वहीं, दूसरी तस्वीर उनकी कोल्ड ड्रिंक की है।
.jpg)
एक अन्य फोटो में मीरा और शाहिद रोमांटिक अंदाज में सेल्फी क्लिक करते हुए नजर आए। इस दौरान, जहां शाहिद ग्रे टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में दिखाई दिए, वहीं मीरा ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए ऑल-व्हाइट आउटफिट कैरी किया था।
मीरा राजपूत का बोल्ड अंदाज
मीरा ने अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर भी साझा की। इसमें उन्हें पिंक कलर के बैकलेस बॉडिसूट, कंफर्टेबल व्हाइट पैंट और मैचिंग फुटवियर पहने देखा जा सकता है। अपने बालों को खुला रखते हुए उन्होंने हूप इयररिंग्स, सनग्लासेस और हैट के साथ अपने लुक को पूरा किया था। मीरा ने अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ग्रीस से पोस्टकार्ड।"
खबरें और भी

शाहिद कपूर का वर्क फ्रंट
शाहिद कपूर को हाल ही में वेब रिलीज फिल्म 'फर्ज़ी' में देखा गया था, इसके बाद वह 'ब्लडी डैडी' में नजर आए थे। अब उन्होंने एक प्रोजेक्ट के लिए कृति सेनन के साथ हाथ मिलाया है। हाल ही में उनकी और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जियो स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, "अपने कैलेंडर में इस नामुमकिन लव स्टोरी की डेट मार्क कर लिए, जोकि 7 दिसंबर 2023 है। कृति सेनन- शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म जियो स्टूडियो दिनेश विजन संग मिलकर ला रहा है।