विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर ने विजय देवरकोंडा को किया किस, 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का ब्रोमैंस देख फैंस ने कर दी ये डिमांड

Published: Wed, 20 Mar 2024 10:32 AM (IST)

शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा का कनेक्शन संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से जुड़ा है। एक ने ओरिजिनल फिल्म कबीर ...और पढ़ें

शाहिद कपूर ने विजय देवरकोंडा को किया किस, (X Image)
शाहिद कपूर ने विजय देवरकोंडा को किया किस, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा एक साथ एक मंच पर देखने को मिले। हाल ही में दोनों स्टार्स अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंचे। जहां विजय देवरकोंडा पर शाहिद कपूर प्यार लुटाने हुए नजर आए, जो इतना बढ़ गया कि शाहिद ने विजय को भरी महफिल में किस भी कर लिया।

शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा का कनेक्शन फिल्म कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी की वजह से है। एक ने ओरिजिनल, तो दूसरे ने रीमेक फिल्म में काम किया था और दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

यह भी पढ़ें- Ashwatthama: शाहिद कूपर ने विक्की कौशल को किया रिप्लेस, 'अश्वथामा' की अचानक नई कास्टिक सुन उड़े फैंस के होश

शाहिद ने अदा किया शुक्रिया

शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा साथ में अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में नजर आए। दोनों ने मंच पर खूब मस्ती की। शाहिद ने फिल्म अर्जुन रेड्डी करने के लिए विजय का शुक्रिया अदा किया। इवेंट में शाहिद ने विजय के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, "मुझे इसे बहुत सारा प्यार देना है। ना अर्जुन रेड्डी बनी होती, ना कबीर सिंह पैदा होता। शुक्रिया, विजय!" प्राइम वीडियो इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें- Yodha Box Office Day 5: मंगलवार को भारी हुआ 'योद्धा' का मंगल, बॉक्स ऑफिस पर भटकने को मजबूर सिद्धार्थ की फिल्म

अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह का ब्रोमैंस

शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा का एक वीडियो भी प्राइम वीडियो के इवेंट से सामने आया है। जिसमें शाहिद, विजय को किस करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी का ये याराना वायरल हो रहा है, जो फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है। शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने तो डिमांड कर दी कि इन्हें एक गे फिल्म में कास्ट किया जाए, क्योंकि दोनों की बॉन्डिंग कमाल की है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि 2024 में होने वाला ये एक उम्मीद से परे कोलैबोरेशन है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।