Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Advance Booking: वैलेंटाइन वीक में प्यार के जाल में फंसते दिखेंगे शाहिद कपूर, एडवांस बुकिंग हुई शुरू

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 02:38 PM (IST)

    TBMAUJ Advance Booking शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में धमाल मचाती हुई नजर आएगी। ये फिल्म वैलेंटाइन वीक में र ...और पढ़ें

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की एडवांस बुकिंग हुई शुरू / फोटो- Instagram
    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की एडवांस बुकिंग हुई शुरू / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. TBMAUJ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
    2. पहली बार दिखेगी कृति सेनन-शाहिद कपूर की जोड़ी
    3. इस दिन रिलीज होगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Advance Booking: शाहिद कपूर 'फर्जी' और ब्लडी डैडी' से ओटीटी पर धमाका करने के बाद अब एक बार सिनेमाघरों की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। शाहिद कपूर की लास्ट रिलीज 'जर्सी' दो साल पहले 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी।

    अब वह 2024 में दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से बिग स्क्रीन पर लौट रहे हैं। इस फिल्म में वह कृति सेनन संग रोमांस फरमाते हुए दिखाई देंगे। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है।

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)और कृति सेनन वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फैंस के बीच आ रहे हैं। 14 फरवरी से कुछ दिन पहले ही उनकी मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब हाल ही में मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (Twitter)पर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग ओपन की जानकारी फैंस को दी और इसके साथ ही टिकट बुकिंग लिंक भी शेयर किया।

    यह भी पढ़ें: TBMAUJ Title Track Out: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का टाइटल ट्रैक आउट, इन सिंगर ने दी गाने को आवाज

    उन्होंने शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म की एडवांस बुकिंग की जानकारी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आर्यन और सिफ्रा इस साल की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहे हैं"।

    इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी शाहिद-कृति की फिल्म

    शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इस महीने की 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों को बेहद ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके अलावा कृति सेनन (Kriti Sanon) और शाहिद कपूर की पहली बार केमिस्ट्री थिएटर में देखने के लिए भी फैंस बेहद ही उत्सुक हैं।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा इस मूवी में धर्मेंद्र देओल, डिंपल कपाड़िया सहित कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान अमित जोशी और अराधना शाह ने संभाली है।

    यह भी पढ़ें: TBMAUJ Trailer: रोमांटिक लव स्टोरी में छिपा है ये ट्विस्ट, रिलीज हुआ Shahid Kapoor की फिल्म का शानदार ट्रेलर