Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फैंस से परेशान हुए O Romeo, सॉन्ग लॉन्च इवेंट में अचानक स्टेज छोड़कर क्यों चले गए Shahid Kapoor?

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 09:58 PM (IST)

    शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अपनी आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' का प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के नए गाने 'पान की दुकान' के लॉन्च इवेंट में शाहिद कपूर ...और पढ़ें

    ओ रोमियो के इवेंट पर शाहिद कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    ओ रोमियो के इवेंट पर शाहिद कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. शाहिद कपूर की फिल्म का दूसरा गाना लॉन्च

    2. 13 फरवरी को रिलीज होगी ओ रोमियो

    3. गाने के लॉन्च इवेंट पर मचा बवाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शुक्रवार को फिल्म निर्माताओं ने मुंबई में फिल्म के नए गाने 'पान की दुकान' के लॉन्च के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया।

    भीड़ के बीच घिरे शाहिद कपूर

    हालांकि, जश्न के माहौल में अजीब माहौल तब बन गया जब शाहिद कपूर अचानक से स्टेज छोड़कर चले गए। पिछले कुछ महीनों में सार्वजनिक कार्यक्रमों में सेलेब्स को घेरने की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। बीते दिनों श्रीलीला और सामंथा के साथ हुए ऐसे ही एक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस बार शाहिद कपूर को भीड़ ने घेर लिया।

    यह भी पढ़ें- O Romeo के आने से पहले Shahid Kapoor ने पूरी की एक और फिल्म की शूटिंग, दो लड़कियों के बीच फंसे 'कबीर सिंह'!

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjay Tiwari (@bollywoodhelpline)

    डांस करने स्टेज पर चढ़े फैंस

    मीडियाकर्मियों के अलावा, फैंस को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान शाहिद ने कुछ फैंस को अपने साथ डांस करने के लिए स्टेज पर बुला लिया। स्थिति तब बिगड़ गई जब कई फैंस एक साथ मंच पर टूट पड़े और अभिनेता को घेर लिया। स्थति को समझते हुए शाहिद मंच से नीचे उतर गए। बाद में, सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ से पीछे हटने के लिए कहा और शाहिद वापस मंच पर आ गए।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    फिल्म का दूसरा गाना हुआ लॉन्च

    'पान की दुकान' गाना शाहिद और दिशा पटानी पर फिल्माया गया एक पेपी डांस नंबर है। यह उनका साथ में दूसरा गाना है, इससे पहले 'आशिकों की कॉलोनी' को भी काफी पसंद किया गया था। इस गाने को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है जबकि गुलज़ार ने इसके बोल लिखे हैं। सुखविंदर सिंह और रेखा भारद्वाज ने इसे अपने सुरों से सजाया है। 'पान की दुकान' को जानी मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 की रिलीज से पहले Shahid Kapoor और Rashmika के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग