यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shahid Kapoor ने पंकज कपूर के साथ घटी बचपन की घटना को किया याद, कहा- इसके बाद मैंने पिता के साथ जाना छोड़ दिया
Shahid Kapoor Childhood Memories Pankaj Kapur शाहिद कपूर ने मिड डे को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में न ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor Childhood Memories Pankaj Kapur: शाहिद कपूर ने अपने पिता पंकज कपूर के साथ बचपन की एक याद के बारे में बातचीत की है। उन्होंने बताया है यह याद इतनी बुरी थी कि उन्होंने अपने पिता के साथ बाहर जाना छोड़ दिया। नीलिमा अजीम का पंकज कपूर के साथ तलाक होने के बाद शाहिद मां के साथ ही रहने लगे थे।
शाहिद कपूर ने बचपन की बुरी याद के बारे में क्या कहा है?
शाहिद कपूर ने बचपन की एक बुरी याद के बारे में भी चर्चा की है। इसके बाद उन्होंने पिता के साथ बाहर जाना छोड़ दिया था। इंटरव्यू में उन्होंने जानकारी दी है कि जब तक वह 10 वर्ष के नहीं हुए थे, तब वह साल में एक बार ही अपने पिता से मिलते थे। इसके बाद, वह मुंबई में आ गए थे। उन्होंने अपनी बुरी याद को याद करते हुए कहा कि एक बार उनके पिता दिल्ली आए थे और अपने बेटे को बाहर ले जाना चाहते थे। इसके बाद दोनों निरूला गए थे।
पंकज कपूर किस शो के कारण काफी लोकप्रिय हो गए थे?
उन दिनों पंकज कपूर 'करमचंद' के कारण काफी लोकप्रिय हो गए थे और जब दोनों खाना खा रहे थे, तब उनके आसपास काफी भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद एक के बाद एक कई लोग उनके पास गाजर लेकर आने लगे और कहने लगे कि 'हमारे हाथ से खा लो।'
शाहिद कपूर ने पिता पंकज कपूर को लेकर क्या कहा है?
शाहिद कपूर ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता बहुत भी रिजर्व किस्म के व्यक्ति है और एक गंभीर अभिनेता है। वे अपने अभिनय का बहुत ही गंभीरता से लेते हैं, चाहे वह कॉमेडी ही क्यों ना हो। इस बीच पंकज कपूर का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वहां मौजूद भीड़ को फटकारते हुए कहा, "यह क्या कर रहे हैं आप। मैं अपने बेटे के साथ पिज्जा खा रहा हूं।"
खबरें और भी
शाहिद कपूर पिता पंकज कपूर से साथ बाहर क्यों नहीं जाते?
इसके बाद पंकज कपूर ने शाहिद कपूर का हाथ पकड़कर कहा, "यहां से भागना होगा।" अभिनेता इस बारे में बताते हुए आगे कहते हैं, "मुझे याद है। मैं सोच रहा था कि ये बहुत बुरा है।" इस हादसे के बाद शाहिद ने अपने पिता के साथ बाहर जाने का विचार छोड़ दिया।