यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deva: शाहिद कपूर के 'रौद्र' रूप से थर-थर कापेंगे खलनायक, 'देवा' के सेट से लीक हुआ एक्टर का लुक
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya में रोमांस करने के बाद अब Shahid Kapoor एक्शन से बड़े पर्दे पर आग लगाएंगे। शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म Deva में नजर आने ...और पढ़ें

HighLights
- देवा के सेट से सामने आई शाहिद कपूर की फोटो
- देवा में शाहिद कपूर करेंगे एक्शन का धमाका
- शाहिद कपूर की देवा इस दिन होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shahid Kapoor Movie Deva: बी-टाउन के हैंडसम हंक शाहिद कपूर ने पिछले साल अपनी आगामी फिल्म 'देवा' (Deva) का एलान किया था। तब से शाहिद की इस फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच काफी बेकरारी थी। इस बीच 'देवा' के सेट से शाहिद की तस्वीर सामने आई है।
पिछले कुछ समय से शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी हालिया फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में बिजी थे। इस रोम-कॉम ड्रामा में शाहिद ने कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाया था। अब अभिनेता बिग स्क्रीन्स पर एक्शन से धमाका करने वाले हैं। 'देवा' का एक और लुक इस बात का सबूत है।
शूट पर लौटे शाहिद कपूर
रोमांस के बाद शाहिद कपूर ने एक्शन अवतार में लौटने के लिए अपनी कमर कस ली है। आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' की शूटिंग के लिए शाहिद ने वापसी कर ली है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को अपडेट दिया है। सेट से शाहिद ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बालकनी में खड़े होकर बाहर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में शाहिद कपूर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने बताया कि वह सेट पर लौट आए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "देवा के सेट पर लौट आया हूं।"
यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर संग Alia Bhatt ने मिलायी ताल से ताल, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के गाने पर जमकर लगाए ठुमके
खबरें और भी
इस हीरोइन संग इश्क फरमाएंगे शाहिद कपूर
रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही 'देवा' में शाहिद कपूर पहली बार साउथ की हसीना पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ नजर आएंगे। फिल्म में कुब्रा सैत की भी अहम भूमिका है। मूवी एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'देवा' के अलावा शाहिद कपूर अपनी हिट सीरीज 'फर्जी' के सीजन 2 में नजर आएंगे। आखिरी बार अभिनेता को कृति सेनन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।