Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Box Office: शैतान के आगे नहीं टेके Shahid Kapoor की फिल्म ने घुटने, 34 दिनों में कर डाली मोटी कमाई

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 02:42 PM (IST)

    Shahid Kapoor और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि सिनेमा ...और पढ़ें

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 34 दिनों में कमाए इतने करोड़ / फोटो- Instagram
    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 34 दिनों में कमाए इतने करोड़ / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. शैतान के आगे इतनी जल्दी हार नहीं मानेंगे शाहिद कपूर
    2. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है
    3. 34 दिनों में शाहिद-कृति की फिल्म ने की इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya इस साल की सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों में से एक थी। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म प्यार के महीने फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी के जरिए निर्देशक ने एक यूनिक लव स्टोरी दर्शकों के सामने परोसने की कोशिश की थी।

    9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका। हालांकि, अब फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया है, लेकिन सिनेमाघरों में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने अपनी पकड़ नहीं छोड़ी है। मूवी का अब तक कितना कलेक्शन हुआ है, चलिए जानते हैं।

    34 दिनों में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने कमाए इतने करोड़

    शाहिद कपूर और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अजय देवगन की फिल्म शैतान की धुंआधर कमाई के आगे अपना दम नहीं तोड़ा है। गिरते-पड़ते इस रॉम-कॉम फिल्म ने खुद को बॉक्स ऑफिस पर संभाला हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Article 370 Box Office Day 20: शैतान निगल गया आर्टिकल-370 का पूरा बिजनेस, 20 दिनों में निकल गया फिल्म का दम

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 34 दिनों में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 84.15 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने बुधवार को 34वें दिन इंडिया में महज 2 लाख रुपए का बिजनेस किया है। हालांकि, इंडिया के ग्रॉस मार्केट की बात की जाए तो शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म पहले ही 100 करोड़ कमा चुकी है।

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड शाहिद-कृति की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने बहुत दिनों पहले ही दुनियाभर में 100 करोड़ कमा लिए थे। ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 140 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। जिस तरह से इस फिल्म की ओपनिंग हुई थी, उसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की कमाई को टक्कर दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

    शाहिद कपूर की ये फिल्म एक इंसान और रोबोट के बीच की प्रेम कहानी है। कृति सेनन ने फिल्म में सिफरा का किरदार अदा किया था।

    यह भी पढ़ें: Box Office 2024: शैतान के साथ इन फिल्मों ने दुनियाभर में मचाया कोहराम, जानें किस-किसके खाते में आए 100 करोड़