Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Article 370 Box Office Day 20: शैतान निगल गया आर्टिकल-370 का पूरा बिजनेस, 20 दिनों में निकल गया फिल्म का दम

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 02:02 PM (IST)

    Yami Gautam की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं। प्रियामणि और यामी गौतम स्टारर Article 370 पर शैतान के काले स ...और पढ़ें

    शैतान के आते ही बॉक्स ऑफिस पर निकला आर्टिकल 370 का दम / फोटो- Instagram
    शैतान के आते ही बॉक्स ऑफिस पर निकला आर्टिकल 370 का दम / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. शैतान ने आर्टिकल-370 की छीन ली बॉक्स ऑफिस गद्दी
    2. 20 दिनों में ही निकला यामी गौतम की आर्टिकल 370 का दम
    3. बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल-370 ने कमाए इतने करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म आर्टिकल-370 (Article 370 Box Office) की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी ने ओपनिंग डे पर जिस तरह से शानदार कमाई की थी, उसे देखते हुए हर किसी को यही लगा था कि मूवी दूर तक जाएगी और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

    हालांकि, शैतान ने सिनेमाघरों में आते ही यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'आर्टिकल-370' को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया है। 20 दिनों में ही अब फिल्म अपना दम तोड़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म ने अब तक कितना बिजनेस किया है,चलिए जानते हैं-

    शैतान के आते ही फूल गयी आर्टिकल-370 की सांस

    यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल-370 की बॉक्स ऑफिस पर गाड़ी बड़ी तेज रफ्तार से भागी, लेकिन जैसे ही तीसरा सोमवार आया तो फिल्म को लेने के देने पड़ गए। रविवार को 3.25 करोड़ की शानदार कमाई करने वाली आर्टिकल 370 का कलेक्शन मंडे को महज 85 लाख का हुआ।

    यह भी पढ़ें: Article 370 Worldwide: इंडिया में दम तोड़ रही 'आर्टिकल 370' ने दुनियाभर में मचाया गदर, 100 करोड़ से चंद कदम दूर

    मंगलवार को भी फिल्म की हालत खस्ता रही और यामी गौतम की फिल्म ने महज 9 करोड़ की कमाई की। अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार को तो फिल्म की पाई-पाई कमाने में पसीने ही छूट गए। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को सिंगल डे पर महज 9 लाख रुपए की कमाई की। इस फिल्म का अब तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर नेट बिजनेस 68.2 करोड़ का बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    आर्टिकल-370 बॉक्स ऑफिस 20 डेज बिजनेस 

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन  95 करोड़ रुपए 
    इंडिया नेट कलेक्शन  68.2 करोड़ रुपए
    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  80.45 करोड़ रुपए
    बुधवार डे 20 कलेक्शन 0.9 लाख रुपए
    ओवरसीज कलेक्शन 11.75 करोड़ रुपए

    शैतान के बाद योद्धा का आर्टिकल-370 को करना होगा सामना

    आर्टिकल-370 जिस तरह से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 20 दिनों तक सिनेमाघरों में टिकने के बाद इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म का सफर जल्द ही खत्म हो जाएगा।

    शैतान के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है,ऐसे में वह आर्टिकल-370 के बिजनेस के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। आर्टिकल-370 के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने 95 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, लेकिन अब फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें: Article 370 Box Office Day 18: शैतान ने सोमवार को तोड़ी 'आर्टिकल-370' की कमर, एक दिन में गिरा इतना कलेक्शन