विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Article 370 Collection: 'शैतान' की आहट भी नहीं हिला पाई 'आर्टिकल 370' का दमखम, फिल्म को छुट्टी का मिला पूरा फायदा

Published: Mon, 11 Mar 2024 08:56 AM (GMT+05:30)

आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में बनी फिल्म आर्टिकल 370 ने शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। इस ...और पढ़ें

यामी गौतम फिल्म 'आर्टिकल 370' . फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
यामी गौतम फिल्म 'आर्टिकल 370' . फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम ने निभाया है इंडियन नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी ऑफिसर का रोल
  2. अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' की रिलीज का 'आर्टिकल 370' पर नहीं पड़ा असर
  3. फिल्म की स्टोरी ने लोगों को किया इम्प्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Box Office Collection: कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले पर आधारित फिल्म 'आर्टिकल 370' रिलीज के दो हफ्ते बीतने के बाद भी ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। मूवी को अब तक दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। दूसरी बड़े बैनर की फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी इस मूवी को लेकर लोगों में क्रेज बरकरार है।

इंटेलिजेंस एजेंसी ऑफिसर के रोल में यामी गौतम

'आर्टिकल 370' में यामी गौतम, कश्मीरी इंडियन नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी ऑफिसर जूनी हसकर के रोल में हैं, जिसे प्राइम मिनिस्टर ऑफिस की ऑफिशियल रामेश्वरी स्वामिनाथन (प्रियामणि) द्वारा कश्मीर में एक मिशन के लिए भेजा जाता है। यामी गौतम की पावरफुल परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीता लिया है। उन्हें उनकी दमदार एक्टिंग के लिए लोगों की सराहना मिली है। 

'आर्टिकल 370' का कलेक्शन

फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो उतार-चढ़ाव के बावजूद भी मूवी एक रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म को इस रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। शनिवार को 2.93 करोड़ का बिजनेस करने के बाद संडे कलेक्शन में मूवी के खाते में 3.32 करोड़ की कमाई आई। इससे फिल्म का टोटल डोमेस्टिक बिजनेस 70.06 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: साड़ी में Janhvi Kapoor ने लगाया हॉटनेस का ऐसा तड़का, फैंस बोले- 'रिहाना ने आपके लिए ही लिखा था गाना'

इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'आर्टिकल 370'

आर्टिकल 370 फिल्म को मध्य प्रदेश और अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर आधारित है। मूवी में पीएम नरेंद्र मोदी का रोल अरुण गोविल ने किया है। वहीं, अमित शाह के किरदार में किरण करमरकर हैं। फिल्म को अजय देवगन की 'शैतान' से टक्कर मिल रही है। हालांकि, उसके मुकाबले 'आर्टिकल 370' अपना वर्चस्व बनाए रखने में कामयाब रही है।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiya 3: कार्तिक की फिल्म में भूत भगाने आ रहे हैं 'छोटे मियां', राजपाल यादव को करेंगे रिप्लेस?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।