Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Article 370 Worldwide: इंडिया में दम तोड़ रही 'आर्टिकल 370' ने दुनियाभर में मचाया गदर, 100 करोड़ से चंद कदम दूर

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 09:59 AM (IST)

    Article 370 Worldwide Box Office यामी गौतम जैसे-जैसे अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं वह अपनी फिल्मों का चुनाव बहुत ही ध्यान से करती हैं। हाल ही में यामी ...और पढ़ें

    वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है आर्टिकल-370/ फोटो- Instagram
    वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है आर्टिकल-370/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. दुनियाभर में अब भी बरकरार है 'आर्टिकल-370' का दबदबा
    2. 100 करोड़ से बस चंद कदम दूर है यामी गौतम की फिल्म
    3. दुनियाभर में आर्टिकल-370 ने किया इतना बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Worldwide Collection: उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक निर्देशक आदित्य धर साल 2024 में आर्टिकल 370 के साथ दर्शकों के बीच आए। 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में कश्मीर से साल 2019 में हटाए गए आर्टिकल-370 की कहानी को बड़े विस्तार से दिखाया गया है।

    यामी गौतम और प्रियामणि ने मिलकर इस फिल्म की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठाई। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं।

    अजय देवगन ( Ajay Devgn) की शैतान की रिलीज के साथ जहां आर्टिकल-370 का कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर गिर गया है, तो वहीं दुनियाभर में अब भी यामी गौतम की फिल्म का दबदबा बना हुआ है। दुनियाभर में 100 करोड़ कमाने से ये मूवी कितनी दूर है, चलिए जानते हैं।

    दुनियाभर में आर्टिकल-370 का दबदबा

    आर्टिकल-370 को इंडिया के अलावा विदेशों में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तकरीबन 20 करोड़ के बजट में बनी यामी गौतम की फिल्म 18 दिनों बाद अब दुनियाभर में 100 करोड़ कमाने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। आर्टिकल-370 ने वर्ल्ड वाइड अब तक कितनी कमाई कर ली है, इस बात की जानकारी खुद यामी गौतम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (X)अकाउंट पर शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: Article 370 Box Office Day 18: शैतान ने सोमवार को तोड़ी 'आर्टिकल-370' की कमर, एक दिन में गिरा इतना कलेक्शन

    उन्होंने आंकड़ें शेयर करते हुए बताया कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड टोटल 95.23 करोड़ का कारोबार कर लिया है। यामी गौतम (Yami Gautam) ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "देश के दिल में अपनी जगह बना ही ली, बहुत-बहुत आभार"।

    खबरें और भी

    ओवरसीज मार्केट में आर्टिकल-370 ने कमाए इतने करोड़

    आर्टिकल-370 ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 11.75 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। यामी गौतम स्टारर इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए दुनियाभर में महज पांच करोड़ रुपए और कमाने है।

    आपको बता दें कि यामी गौतम ने पति आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक NIA एजेंट का किरदार निभाया है। फिल्म में दर्शकों को उनका दमदार एक्शन भी फैंस को देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें: Article 370 Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी 'आर्टिकल 370', शुक्रवार को भी की करोड़ों में कमाई