Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khushiyaan Bator Lo Song Out: 'शैतान' का पहला गाना खुशियां बटोर लो' जारी, परिवार संग मस्ती करते दिखे अजय देवगन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 03:55 PM (IST)

    Shaitaan First Song Khushiyaan Bator Lo Out अजय देवगन और आर माधवन स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म शैतान का पहला गाना खुशियां बटोर लो जारी कर दिया गया ह ...और पढ़ें

    शैतान का पहला गाना जारी (Photo Credit: Instagram)
    शैतान का पहला गाना जारी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शैतान का पहला गाना जारी
    2. 'खुशियां बटोर लो' गाने को इस सिंगर ने दी आवाज
    3. इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan First Song Khushiyaan Bator Lo Out: अजय देवगन की इस साल कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। उनमें से उनकी पहली फिल्म सुपरनैचुरल थ्रिलर 'शैतान' का टीजर कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब मेकर्स ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए इस फिल्म का पहला गाना 'खुशियां बटोर लो' जारी कर दिया है।

    इस सिंगर ने दी गाने को आवाज

    शैतान के पहले गाने 'खुशियां बटोर लो' को आज 15 फरवरी को जारी किया गया है। इसे एक्टर अजय देवगन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गाने को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब आप अपने परिवार के साथ होते हो, तो हर पल कीमती और खूबसूरत'।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan Teaser Out: अजय देवगन ने 'शैतान' के टीजर के साथ दी चेतावनी, बात नहीं मानी तो घट सकती है ऐसी घटना

    बता दें कि इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और इसे अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    क्या देखने को मिला था टीजर में

    विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शैतान' में अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में आर माधवन विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

    इसके टीजर में देखने को मिला था कि किस तरह आर माधवन द्वारा पढ़ी गयी तंत्र क्रिया से अजय देवगन और एक धार्मिक परिवार की जिंदगी में भूचाल आता है। इसके रोंगटे खड़े कर देने वाले टीजर को देखने के बाद अब फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी फिल्म

    अजय देवगन और आर माधवन के बीच अच्छाई और बुराई की लड़ाई की ये अनोखी कहानी 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    वहीं, शैतान के अलावा अजय इस साल रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स हैं। इतना ही नहीं, अजय की झोली में रेड 2 भी है।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan Release Date: आ रहा शैतान..., Ajay Devgn की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का एलान, डरावना पोस्टर OUT