दिल्ली से मुंबई तक होगा Waka Waka का धमाल, 19 साल बाद इंडियन फैंस की हार्टबीट बढ़ाने आ रही हैं Shakira
ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करने के लिए भारत लौट रही हैं। यह कार्यक्रम फीडिंग इंडिया और डिस्ट्रिक्ट बा ...और पढ़ें

स्टेज पर परफॉर्म कर रही शकीरा (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
19 साल बाद आएंगी भारत
दो शहरों में करेंगी परफॉर्म
सिंगर ने भी जाहिर की खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा बहुत जल्द भारत में वापसी करने वाली हैं। 10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में उनका शो होना है। यह जानकारी फीडिंग इंडिया और डिस्ट्रिक्ट बाय जौमैटो ने दी। फीडिंग इंडिया एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो भूख और कुपोषण के मुद्दों पर काम करती है।
दो शहरों में करेंगी परफॉर्म
शकीरा की एनर्जी, डांस मूव्स और सुपरहिट गानों का जादू दुनियाभर में फैला है और भारतीय दर्शकों पर भी उनका जादू सिर चढ़कर बोलता है। यह पहली बार है कि शकीरा दो भारतीय शहरों में परफॉर्म करेंगी। इससे पहले 2007 में मुंबई में 'ओरल फिक्सेशन' टूर के दौरान उन्होंने परफॉर्म किया था।
यह भी पढ़ें- जेएलएन स्टेडियम में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का लाइव कॉन्सर्ट, 6 घंटे डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक; एडवाइजरी जारी
बेहतरीन स्टेज परफॉर्मर हैं शकीरा
डिस्ट्रिक्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने टूर की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा, "शकीरा शकीरा। वो आवाज। वो अदाएं। वो गाने जिन्होंने पीढ़ियों को परिभाषित किया। भारत, शकीरा को लाइव देखने के लिए तैयार हो जाओ।" यह खबर इंटरनेट पर छाई हुई है, वहीं प्रशंसक टिकटों की बिक्री की जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
मुंबई में वह महालक्ष्मी रेसकोर्स में प्रस्तुति देंगी और फिर 15 अप्रैल, 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने दूसरे भारत कॉन्सर्ट के लिए दिल्ली रवाना होंगी।
View this post on Instagram
शकीरा ने जताई खुशी
एक प्रेस नोट में शकीरा ने कहा, “भारत में परफॉर्म करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है। मैं मुंबई और दिल्ली के फैंस से मिलने के लिए उत्साहित हूं। फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि बच्चों के पोषण के लिए साथ खड़े होने का संदेश है।”
शकीरा उनके सुपरहिट गानों "हिप्स डोंट लाइ", "व्हेनएवर, वेयरएवर" और "वाका वाका" के लिए जाना जाता है। वह अपनी एनर्जेटिक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।
खबरें और भी
पहले से भी कई सेलेब्स कर चुके हैं परफॉर्म
इस अनाउंसमेंट से लग रहा है कि भारत में कॉन्सर्ट फल-फूल रहा है। हाल के सालों में देश ने कोल्डप्ले (Coldplay), एड शीरन (Ed Sheeran), शॉन मेंडेस(Shawn Mendes), ट्रैविस स्कॉट (Travis Scott), लिंकिन पार्क(Linkin Park), डेविड गुएटा,एनरिक इग्लेसियस (Enrique Iglesias) और एकॉन(Akon) सहित कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का स्वागत किया।
लोलापालूजा इंडिया और सनबर्न जैसे फेस्टिवल ने ग्लोबल टूरिंग मैप में भारत की स्थिति को और मजबूत किया है।
यह भी पढ़ें- Shakira के साथ बैठे Diljit Dosanjh ने किया Chat GPT का यूज, सवाल पूछने पर दिया ऐसा जवाब सबके पेट में हुआ दर्द