विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

King का रास्ता साफ! Shakti Shalini की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब नई तारीख पर तांडव करेगी हॉरर फिल्म

Published: Sun, 17 May 2026 04:31 PM (IST)

Shakti Shalini Release Date: अनीत पड्डा की सुपरनैचुरल थ्रिलर शक्ति शालिनी की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।

किंग से नहीं टकराएगी शक्ति शालिनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

किंग से नहीं टकराएगी शक्ति शालिनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) में अनीत पड्डा (Aneet Padda) मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह हॉरर थ्रिलर, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। 

फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 को तय की गई थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि शक्ति शालिनी का शाह रुख खान की फिल्म के साथ क्लैश नहीं होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है।

शक्ति शालिनी की रिलीज डेट बदली

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शक्ति शालिनी की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। फिल्म अब 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। फिल्म की रिलीज डेट एक महीने आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी वजह किंग बताई जा रही है। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि फिल्म का क्लैश हो। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जनवरी 2027 में आ सकती है। हालांकि, अभी तारीख डिसाइड नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि कॉकटेल 2 के बाद रिलीज डेट क्लियर होगी। 

Shakti shalini

यह भी पढ़ें- King की रिलीज डेट से Shakti Shalini के मेकर्स को बड़ा खतरा! क्या पोस्टपोन होगी अनीत पड्डा की फिल्म?

डबल रोल निभाएंगी अनीत पड्डा!

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही शक्ति शालिनी के प्रोडक्शन का काम आखिरी फेज में पहुंच गया है। इस फिल्म में सैयारा की हीरोइन अनीत पड्डा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में उनका डबल रोल है। टाइटल क हिसाब से वह शक्ति (रक्षक) और शालिनी (बुरी ताकत) के किरदारों में दिखाई देंगी। 

क्या है शक्ति शालिनी की कहानी?

बात करें फिल्म की कहानी की तो यह बंगाली लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है। अच्छाई और बुराई के बीच चलने वाली शाश्वत लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमने वाली फिल्म की कहानी एक ऐसी भूतनी की होगी जो मर्दों को सजा देती है जिसने उसके साथ विश्वासघात किया था और उसे बेरहमी से मार डाला था। इस भूतनी को नष्ट करने के लिए रक्षक बनकर एक शक्ति आती है। 

यह भी पढ़ें- अनीत पड्डा की Shakti Shalini में 'खलनायक' की हुई एंट्री, सनी देओल से भी पंगा ले चुका है अभिनेता