यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिता Shammi Kapoor की तरह सुपरस्टार बनने चला था बेटा, फ्लॉप एक्टर बनकर छोड़ दिया था बॉलीवुड
सेलेब्स के स्टार किड्स को लेकर लंबे समय से हम आपको एक न एक नेपो किड के बारे में जानकारी देते आ रहे हैं। आज इस लेख में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श ...और पढ़ें

HighLights
- कौन है अभिनेता शम्मी कपूर का बेटा
- बतौर एक्टर इन मूवीज में आया नजर
- पिता की तरह नहीं चला एक्टिंग करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के नॉन फेमस स्टार किड्स को लेकर लंबे समय से हम आपको दिलचस्प किस्से बताते आ रहे हैं। बीते समय में हमने आपको वरिष्ठ अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) और प्रेमनाथ (Prem Nath) के बेटों के बारे में जानकारी दी, जो सिनेमा जगत में एक एक्टर के तौर पर सफल नहीं रहे।
आज इस लेख में हम आपको कपूर खानदान के उस स्टार किड की जानकारी देने जा रहे हैं, जो फिल्म लाइन में फ्लॉप रहा, उनके पिता लेजेंड एक्टर शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) थे। अपने पिता की तरह वह अभिनेता बिल्कुल भी सफल नहीं रहा। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कौन है शम्मी कपूर का बेटा
शम्मी कपूर हिंदी सिनेमा के सफल एक्टर में से एक रहे। अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर की तरह उन्होंने भी बॉलीवुड में परिवार का नाम रोशन किया था। लेकिन इस मामले में शम्मी का बेटा (Shammi Kapoor Son) एक दम फ्लॉप रहा। दरअसल शम्मी कपूर ने गीता बाली के साथ शादी रचाई थी और उनके घर पर बेटे आदित्य राज कपूर (Aditya Raj Kapoor) का जन्म 1 जुलाई 1956 को हुआ।
ये भी पढ़ें- लीड रोल के लिए तरसता रहा था इस सुपरस्टार का बेटा, 35 मूवीज करने के बाद भी नहीं मिला स्टारडम

फोटो क्रेडिट- फेसबुक
पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए आदित्य ने भी हिंदी सिनेमा में अपने करियर का आगे बढ़ाने की तैयारी की और इस दौरान उन्होंने अस्सिटेंट डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर काम शुरू किया।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक
लेकिन वह इसमें अधिक सफल नहीं हुआ और बतौर अभिनेता अपने करियर में महज 8-9 फिल्में करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया। उनकी कुछ चुनिंदा फिल्मों की तरफ गौर किया जाए तो उसमें ये नाम शामिल हैं-
खबरें और भी
-
सत्यम शिवम् सुंदरम्
-
गवाही
-
संभर सालसा
-
चेज
-
मुंबई 118
-
दिल तो बच्चा है जी
-
यमला पगला दीवाना 2
खास बात ये है कि शुरुआत में कुछ फिल्मों करने के बाद आदित्य राज कपूर ने एक्टिंग में डेब्यू किया। हालांकि वह पिता शम्मी कपूर की तरह स्टारडम नहीं हासिल कर पाए।
अब क्या करते हैं आदित्य
एक्टिंग में आदित्य राज का सिक्का कुछ खास नहीं चला और उन्होंने थोड़े समय के लिए डायरेक्शन में भी करियर जारी रखा। हालांकि फिलहाल वह बतौर बिजनेसमैन नाम कमा रहे हैं। फिल्मी दुनिया में न सही लेकिन कारोबार के क्षेत्र में उन्होंने शम्मी कपूर का नाम जरूर रोशन किया है।