यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कजिन्स को पीछे छोड़ देगी...' Shanaya Kapoor के हाथ लगी एक बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्म, डबल रोल में आएंगी नजर
शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) जबसे इंडस्ट्री में आई है बड़े जोखिम उठा रही हैं। इस महीने की शुरुआत में संजय (Sanjay Kapoor) और महीप कपूर की बेटी ने फैंस ...और पढ़ें

HighLights
- शनाया कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं
- एक्ट्रेस इन दिनों आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग कर रही हैं
- शनाया के हाथ लगीं दो अन्य फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म का टीजर शेयर किया था। तू या मैं (Tu Yaa Main) शीर्षक वाली इस फिल्म में आनंद एल राय के साथ आदर्श गौरव भी हैं। आदर्श ने शनाया की बचपन की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ खो गए हम कहां में काम किया था जोकि साल 2023 में रिलीज हुई थी। मजेदार टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।
डबल रोल में नजर आएंगी शनाया
शनाया की एक्टिंग देखकर फैंस ने भविष्यवाणी की थी कि शनाया आने वाले समय में स्टार किड्स से आगे निकल जाएंगी। खैर, लेटेस्ट खबर ये आ रही है कि शनाया पहले ही दो और प्रोजेक्ट साइन कर चुकी हैं, जिनमें से एक में वह डबल रोल में नजर आएंगी। शनाया स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट 3 में डबल रोल में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Tu Yaa Main Teaser: डेब्यू के लिए तैयार Shanaya Kapoor, सर्वाइवल थ्रिलर है पहली फिल्म, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर

किस फिल्म से शनाया ने ली चुनौती?
वैसे तो कोई भी अभिनेता अपने करियर की शुरुआत में इतनी जल्दी डबल रोल का एक्सपेरिमेंट नहीं करता लेकिन शनाया ने ये पंगा लिया है। फिल्मफेयर द्वारा शेयर की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, शनाया कपूर ने करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रैंचाइजी की तीसरी स्टैंड-अलोन किस्त में ये चुनौती ली है। जी हां, आपने सही पढ़ा।
कई स्टार्स के लिए भाग्यशाली रही है फिल्म
एक सूत्र ने खुलासा किया, "यह शनाया के लिए एक साहसिक कदम होगा, जिससे उन्हें अपनी शुरुआती फिल्मों में ही बहुमुखी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। भले ही SOTY 3 उनकी अन्य रिलीज के बाद आएगी, लेकिन यह उनके करियर का मुख्य आकर्षण हो सकती है।" स्टार किड कथित तौर पर SOTY 3 में दो अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगी। खैर, यह फ्रैंचाइजी पहले कई स्टार किड्स के लिए भाग्यशाली रही है, जैसे कि आलिया भट्ट, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे।
खबरें और भी

फैंस ने जताई उम्मीदें
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 के अलावा, चर्चा है कि शनाया को मुंज्या फेम अभय वर्मा के साथ भी एक फिल्म मिली है। वहीं बात करें अभय की तो उन्होंने पिछले साल मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की तीसरी किस्त मुंज्या के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। नेटिजन्स को शनाया से बहुत अधिक उम्मीदें हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,"असली अंडरडॉग। हम सभी ने उसके भाग्य को कम करके आंका और सुहाना को अधिक आंका," दूसरे ने लिखा- स्वाभाविक रूप से वह अन्य नेपोकिड्स से बेहतर दिखेगी, जिन्होंने आर्ची और नादानियां जैसी बकवास की। एक अन्य ने उनकी चचेरी बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि ये लड़की अपने चचेरी बहनों को पछाड़ देगी।"