यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sharmin Segal ने अदिति राव हैदरी को बताया 'स्कूल गर्ल', कहा- 'उनके मुताबिक सब लेट हैं, बस वह...'
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार में शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) ने आलमजेब का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की है। हाल ही में शर ...और पढ़ें

HighLights
- शर्मिन सहगल ने अदिति राव को बताया स्कूल गर्ल
- समय की पाबंद होने पर शर्मिन ने अदिति को कही ये बात
- सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हुईं शर्मिन सहगल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) को 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) में अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें 'एक्सप्रेशनलेस' कहा। एक बार फिर शर्मिन ट्रोलिंग के निशाने पर आ गई हैं। इस बार वह अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) को लेकर कमेंट करने पर ट्रोल हो रही हैं।
'हीरामंडी' (Heeramandi) में शर्मिन सहगल ने आलमजेब की भूमिका निभाई थी, जबकि अदिति राव हैदरी उनकी बहन बिब्बोजान बनी थीं। भंसाली की भांजी ने एक हालिया इंटरव्यू में अदिति के समय की पाबंद होने पर इशारों-इशारों में तंज कसा है, जो फैंस को रास नहीं आया। वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
शर्मिन ने अदिति को बताया स्कूल गर्ल
दरअसल, शर्मिन सहगल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में वह अदिति के समय के पाबंद होने पर कमेंट कर रही हैं और उन्हें स्कूल गर्ल बता रही हैं। वीडियो में शर्मिन कहती हैं, "अदिति एक अच्छी स्कूल गर्ल है। प्लीज इस बात को समझिये।"
शर्मिन ने कहा, "टीचर कहेगा कि आपको समय पर अपना होम वर्क जमा करना होगा और अदिति बिल्कुल ऐसा करेगी और वह वर्ड काउंट लिमिट से एक भी शब्द ज्यादा नहीं होगा। इसलिए उनके मुताबिक सब लेट हैं, बस वह टाइम पर हैं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Sanjay Leela Bhansali की हीरामंडी में 'आलमजेब' के रोल के लिए Sharmin Segal को मिली थी इतनी फीस
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं शर्मिन
शर्मिन सहगल के इस बयान पर अब अदिति राव के फैंस नाराज हो गये हैं और एक बार फिर वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। रेडिट यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "क्या उनके पास कोई पीआर टीम नहीं है।" वीडियो के ऊपर लिखा गया है, "वो बद्तमीज और जलन करने वाली लड़की, जिसे लगता है कि वह मुंहफट है।"
Does she not have a pr/team
एक ने कमेंट किया, "मैं बस इसे नहीं देख सकता। वह ढंग से बात भी नहीं कर सकती है।" एक और ने कहा, "उन्हें यह तक नहीं पता कि प्यार से बात कैसे करनी है।"