Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shatrughan Sinha ने पामेला चोपड़ा के निधन पर जताया शोक, दिवंगत यश चोपड़ा के एंपायर का बताया फोर्स और बैकबोन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 07:47 PM (IST)

    Shatrughan Sinha On Pamela Chopra शत्रुघ्न सिन्हा ने पामेला चोपड़ा के निधन पर दुख जताया है। इसके अलावा उन्होंने पामेला को यश चोपड़ा यश राज फिल्म्स उनके ...और पढ़ें

    Shatrughan Sinha On Pamela Chopra, Shatrughan Sinha, Pamela Chopra
    Shatrughan Sinha On Pamela Chopra, Shatrughan Sinha, Pamela Chopra

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shatrughan Sinha On Pamela Chopra: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। इसके बाद उनका 11 बजे सुबह अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा को सांत्वना देने बॉलीवुड के कई कलाकार उनके घर पर पहुंचे थे। इनमें ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसे नाम भी शामिल है।

    पामेला चोपड़ा और यश चोपड़ा का रिश्ता काफी गहरा था

    पामेला चोपड़ा को लेकर कई बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनसे जुड़ी कई कहानियां भी सामने आ रही है। पामेला चोपड़ा और यश चोपड़ा का रिश्ता काफी गहरा था। दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट करते थे। पामेला चोपड़ा कई बार यश चोपड़ा के फिल्म के सेट पर नजर आती थी। वह फिल्म मेकिंग के पहलुओं पर अपना इनपुट भी देती थी। पामेला की कई लोगों से बनती थी।

    'पामेला चोपड़ा यश चोपड़ा, उनके एंपायर, बच्चे सभी की ताकत थी'

    इस बारे में बताते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने ई-टाइम्स से कहा, 'पामेला चोपड़ा बहुत अच्छी महिला थी। कई लोग कहते हैं कि यश चोपड़ा, उनके एंपायर, बच्चे इन सभी की ताकत वह थी। वह बहुत अच्छे से लोगों की आवभगत करती थी। उनमें विनम्रता थी। वह सभी का ध्यान रखती थी। हमेशा ऐसा लगता था कि यश जी यह सब उनके लिए छोड़ कर गए हैं। उन्होंने पूरे यश चोपड़ा फिल्म्स का ध्यान रखा। इसमें बच्चे और प्रोडक्शन भी शामिल है। वह बहुत क्रिएटिव और कंस्ट्रक्टिव महिला थी।'

    शत्रुघ्न सिन्हा ने यश चोपड़ा के साथ काला पत्थर में काम किया था

    शत्रुघ्न सिन्हा ने यश चोपड़ा के साथ काला पत्थर में काम किया था। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, राखी, परवीन बाबी और नीतू सिंह की अहम भूमिका थी। पामेला और यश ने 1970 में शादी की। दोनों पहली बार तब मिले, जब वह सिमी ग्रेवाल के घर पर रुकी थी और एक संगीत कार्यक्रम में भाग लेने गई थी। इस अवसर पर उनकी मुलाकात यश चोपड़ा से हुई।

    खबरें और भी

    पामेला चोपड़ा का निधन 74 वर्ष की आयु में हुआ है

    पामेला चोपड़ा का निधन 74 वर्ष की आयु में हुआ है। वहीं, यश चोपड़ा का निधन 2012 में हो गया था। यशराज प्रोडक्शन ने हाल ही में, फिल्म पठान का निर्माण किया था।