Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    23 जून को Sonakshi Sinha की शादी नहीं, बल्कि होगा ये फंक्शन! शत्रुघ्न सिन्हा बोले- परिवार में कुछ तनाव...

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 12:04 PM (IST)

    जूनियर शॉटगन के नाम से फेमस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जहीर इकबाल के साथ अपने निकाह को लेकर चर्चा में बनी हैं। सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक द ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर बोले शत्रुघ्म सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर बोले शत्रुघ्म सिन्हा

    HighLights

    1. दुल्हन की तरह सज कर तैयार हुआ 'रामायण'
    2. सोनाक्षी की शादी को लेकर मतभेद पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा
    3. जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी की शादी की चर्चा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा का घर सज चुका है। एक्ट्रेस के हाथों में जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी भी लग चुकी है। जैसे-जैसे दिन करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे इनके फंक्शन से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए फैंस बेताबी दिखा रहे हैं। पिछले दिनों खबर थी कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। वह शामिल भी नहीं होंगे। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने अटकलों पर पूर्णविराम लगाते हुए एक अपडेट दी है।

    सोनाक्षी की शादी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का बंगला 'रामायण' दुल्हन की तरह सज चुका है। इससे पहले एक्ट्रेस की फैमिली में उनके जहीर से शादी (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Function) के फैसले को लेकर अनबन की कुछ खबरें सामने आ रही थीं। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने कन्फर्म किया है कि उनके परिवार में कुछ तनाव था। लेकिन अब सब कुछ ठीक है और किसी तरह की टेंशन नहीं है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कन्फर्म किया कि 23 जून सोनाक्षी की वेडिंग डेट नहीं है।

    23 जून को नहीं है शादी

    सोनाक्षी और जहीर को लेकर ऐसी खबर है कि कपल रजिस्टर्ड मैरिज करेगा। न्यूज 18 की स्टोरी के अनुसार, शत्रुघ्न ने बताया कि शादी को लेकर उनके परिवार से किसी ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, ''ये प्राइवेट फैमिली मैटर है और इन चीजों को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिल रही है।'' एक्टर ने ये भी कन्फर्म किया कि 23 जून को शादी नहीं, रिसेप्शन है। 

    यह भी पढ़ें: Sonakshi-Zaheer Wedding: शुरू हुए सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के प्री वेडिंग फंक्शन, मेंहदी सेरेमनी की फोटो वायरल

    शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने कहा, '' शादी के रिसेप्शन में हम सभी 23 जून को शामिल होंगे। हम लोग बहुत मजे करेंगे 23 जून को।

    अनबन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर परिवार में अनबन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, ''ये किसकी जिंदगी है? ये सिर्फ मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिस पर मुझे गर्व है। वो मुझे अपनी ताकत मानती है।''

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे कहा, ''सोनाक्षी को अपना पार्टनर पसंद करने का पूरा हक है और वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं।''

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Zaheer Wedding: दुल्हन की तरह सजा सोनाक्षी सिन्हा का घर 'रामायणा', वायरल हुआ वीडियो