Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Zaheer Wedding: दुल्हन की तरह सजा सोनाक्षी सिन्हा का घर 'रामायणा', वायरल हुआ वीडियो

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 10:57 AM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक दिन बाद एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी क ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी (Photo Credit: Instagram)
    सोनाक्षी सिन्हा की शादी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 23 जून को शादी करेंगे सोनाक्षी सिन्हा-जहीर
    2. शुरू हुए दोनों की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन
    3. लाइटों से जगमगा उठा सोनाक्षी का घर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के बाद अब साल 2024 में बॉलीवुड का एक और कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। बी टाउन का ये कपल कोई और नहीं, बल्कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ही हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब ऑफिशियली एक होने वाले हैं।

    लंबे समय से दोनों की शादी की खबर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी करने वाले हैं। यहां तक कि दोनों परिवारों के बीच जश्न की शुरुआत भी हो चुकी है। अब सोनाक्षी सिन्हा के घर की एक वीडियो सामने आई है, जिसे खूबसूरती से सजाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Sonakshi-Zaheer Wedding: शुरू हुए सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के प्री वेडिंग फंक्शन, मेंहदी सेरेमनी की फोटो वायरल

    लाइटों से जगमगा उठा एक्ट्रेस का घर

    सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अब पैपराजी अकाउंट इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी एक्ट्रेस के घर 'रामायणा' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सोनाक्षी का घर लाइटों से जगमगा उठा है

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    अनोखी होगी एक्ट्रेस की शादी

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की वेडिंग काफी अलग होने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने होने वाले पति जहीर इकबाल के घर जाकर रजिस्टर्ड मैरिज करने वाली हैं। इसके बाद उसी दिन मुंबई में दोनों का रिसेप्शन होने वाला है। ये रिसेप्शन बांद्रा में लोकेटेड शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में हो सकता है।

    खबरें और भी

    सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग रिसेप्शन में परिवार और दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में अब एक्ट्रेस के फैंस को भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है और वह उन्हें दुल्हन बनते देखने के लिए काफी उत्साहित भी हैं। 

    यह भी पढ़ें: Kakuda OTT Release: शादी के बाद ये होगी सोनाक्षी की पहली रिलीज, नए पोस्टर के साथ स्ट्रीमिंग डेट से उठा पर्दा