Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Salman Khan संग उड़ गई थी Sonakshi Sinha की शादी की अफवाह, एक्ट्रेस ने दिया था मुहंतोड़ जवाब

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 02:52 PM (IST)

    Sonakshi Sinha Wedding अभिनेत्री सोनाक्षी इस वीकेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल संग शादी रचाने जा रही हैं। वेडिंग को लेकर फिलहाल इस कपल का ना ...और पढ़ें

    सलमान खान संग शादी के अफवाह में शामिल हुई थीं सोनाक्षी (Photo Credit-X)
    सलमान खान संग शादी के अफवाह में शामिल हुई थीं सोनाक्षी (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. जल्द दुल्हनियां बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा
    2. सलमान खान संग वायरल हुई थीं ये तस्वीरें
    3. ब्वॉयफ्रेंड को हमसफर बनाने वाली हैं सोनाक्षी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी वेडिंग को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ इस वीकेंड सोनाक्षी (Sonakshi-Zaheer Wedding) शादी रचाने वाली हैं। इस कपल की वेडिंग को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है और इनसे जुड़ी हर बड़ी जानकारी लगातार सामने आ रही है। 

    शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन उस वक्त उनका नाम सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ जुड़ा था। इस बात में कितनी सच्चाई थी, उसे इस लेख में विस्तार से समझते हैं। 

    सलमान और सोनाक्षी की शादी की उड़ी थी अफवाह

    साल 2022 में जब देश कोरोना महामारी से लड़कर वापसी कर रहा था तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फेक तस्वीरों का चलन भी खूब प्रचलित हो रहा था। उस दौरान सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की कुछ फेक फोटो जमकर वायरल हुई थीं और ये दावा किया जा रहा था कि दुबई में इन दोनों ने शादी रचा ली है। 

    ये भी पढ़ें- अनबन की खबरों के बीच Sonakshi Sinha के ससुराल पहुंचे Shatrughan Sinha, होने वाले दामाद Zaheer Iqbal को लगाया गले

    Photo Credit-Instagram

    इन अफवाहों का खंडन सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था- क्या आप सभी वेबकूफ हैं, आपको मोर्फ्ड (नकली) और असली फोटो में फर्क समझ नहीं आता। एक्ट्रेस के हस्तक्षेप के बाद सलमान और उनकी शादी झूठी खबरों का पर्दाफाश हो गया था। 

    Photo Credit-Instagram

    असल जिंदगी में अब 23 जून को सोनाक्षी जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। माना जा रहा है कि सलमान उनकी शादी में बतौर गेस्ट शामिल हो सकते हैं। 

    सलमान की फिल्म से किया था डेब्यू

    बतौर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। साल 2010 में सोनाक्षी ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग से अपनी एक्टिंग करियर का आगाज किया था। अब तक वह दबंग फ्रेंचाइजी की 3 मूवीज में नजर आ चुकी हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Shatrughan Sinha ने सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की खबर पर लगाया फुल स्टॉप, बोले- खामोश तुम्हारा कोई