यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनबन की खबरों के बीच Sonakshi Sinha के ससुराल पहुंचे Shatrughan Sinha, होने वाले दामाद Zaheer Iqbal को लगाया गले
Sonakshi Sinha ब्वॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दो दिन बाद वह मिस से मिसेज बन जाएंगी। शादी की खबरों के बीच जहा ...और पढ़ें

HighLights
- 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा
- होने वाले पति जहीर इकबाल को 7 साल से कर रहीं डेट
- सोनाक्षी-शत्रुघ्न के बीच अनबन की लगाई जा रही थी अटकलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ठीक दो दिन बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी करने वाली हैं। जब से उनकी शादी की खबरें आई हैं, तभी से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके अचानक वेडिंग प्लान से पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha), मां पूनम और भाई लव नाराज हैं।
कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा को सोनाक्षी के अचानक शादी से झटका लगा है और शायद वह शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। हाल ही में, उन्होंने इन सारी खबरों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह अपनी बेटी की शादी में जरूर शरीक हो जाएंगे। अब पहली बार वह अपनी बेटी और होने वाले दामाद के साथ स्पॉट हुए हैं।
बेटी के ससुराल पहुंचे शत्रुघ्न
20 मई की देर रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी के होने वाले ससुराल यानी जहीर इकबाल के घर गये। अभिनेता के साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद रहीं। होने वाली दुल्हन सोनाक्षी भी ससुराल अपने परिवार के साथ गईं। आधी रात को जहीर अपने होने वाले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को घर के बाहर कार के पास छोड़ने आये। सोशल मीडिया पर उनकी झलकियां सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha के होने वाले ससुर ने की थी Salman Khan की आर्थिक मदद, 'सिकंदर' ने ऐसे चुकाया था कर्ज
दामाद जहीर को लगाया गले
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल के घर से निकल रहे हैं और उनके होने वाले दामाद उन्हें छोड़ने आये हैं। इस बीच दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। ससुर और दामाद ने एक-दूसरे को साइड हग किया और उनके चेहरे की मुस्कुराहट अनबन की खबरों को सिरे से खारिज कर रही हैं। जहीर ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी
ससुराल के बाहर स्पॉट हुईं सोनाक्षी सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी अपने होने वाले ससुराल पहुंचीं। वह पैपराजी को पोज दिये बिना वहां से चली गईं। अभिनेत्री ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था और मुंह पर मास्क लगाया था।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। मुंबई के बास्टियन में वेडिंग सेलिब्रेशन होगा, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स के शामिल होने की गुंजाइश है।