Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha के होने वाले ससुर ने की थी Salman Khan की आर्थिक मदद, 'सिकंदर' ने ऐसे चुकाया था कर्ज

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 06:59 PM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) 23 जून को मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। इस कपल का सोशल मीडिया पर वेडिंग कार्ड भी वायर ...और पढ़ें

    Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding (Photo Instagram)
    Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) तीन दिन बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 23 जून को एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग फेरे लेंगी। आए दिन इस कपल की शादी को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। 

    हालांकि, अभी तक इस कपल ने कोई आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वेडिंग कार्ड से लेकर शादी में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच सोनाक्षी के होने वाले ससुर और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक किस्सा सामने आया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

    इकबाल रतनसी ने की थी सलमान खान की मदद

    सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता नाम इकबाल रतनसी हैं, जो वह एक ज्वेलरी बिजनेसमैन हैं। इतना ही नहीं उनका सलमान खान से बेहद पुराना और खास रिश्ता है। दोनों के बीच सालों पुरानी दोस्ती है। दोनों की ये दोस्ती हर अच्छे-बुरे वक्त में भी काम आती रही है। इस बीच इन दो दोस्त का एक किस्सा सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- 'वह मेरी इकलौती बेटी है...', Sonakshi Sinha की शादी पर पिता Shatrughan Sinha ने तोड़ी चुप्पी

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इकबाल रतनसी ने 1980 के दशक में सलमान खान को आर्थिक मदद भी की थी। इसकी पुष्टि इकबाल ने की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "मुझे याद है कि सलमान भाई ने कहा था कि उन पर अभी भी मेरे पिता के 2011 रुपये बकाया हैं, यह रकम उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को बाहर निकालने के लिए ली थी।

    खबरें और भी

    फिल्मों में नजर आ चुके हैं जहीर

    जहीर इकबाल ने साल 2019 में फिल्म 'नोटबुक' (Notebook) से डेब्यू किया था।  इस फिल्म का निर्माण सलमान खान ने किया था। इस मूवी में जहीर के अपोजिट प्रनूतन बहल भी नजर आई थीं।

    यह भी पढे़ं- कौन है Zaheer Iqbal, जिनकी दुल्हन बनने को बेताब हैं हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, कैसे शुरू ही लव स्टोरी?