Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन है Zaheer Iqbal, जिनकी दुल्हन बनने को बेताब हैं हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, कैसे शुरू ही लव स्टोरी?

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 07:12 PM (IST)

    बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 10 जून की सुबह से ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की खबरे सामने आ रही हैं। ...और पढ़ें

    who is Zaheer Iqbal (Photo Credit Instagram)
    who is Zaheer Iqbal (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. जहीर इकबाल संग शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
    2. 23 जून को कपल लेगा सात फेरे
    3. बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहीर इकबाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंबग गर्ल अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की दुल्हन बनने जा रही हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूजे संग फोटोज और वीडियोज भी शेयर करते नजर आते हैं।

    कौन हैं सोनाक्षी का होने वाला पति?

    सोनाक्षी सिंह 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) कौन हैं और क्या करते हैं? तो चलिए हम आपके इस सवाल का जवाब दे देते हैं। जहीर का पूरा नाम जहीर इकबाल रतनसी है। जहीर एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता नाम इकबाल रतनसी हैं, जो वह एक ज्वेलरी बिजनेसमैन हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या Zaheer Iqbal संंग शिफ्ट हो चुकी हैं Sonakshi Sinha, 13 दिन बाद सात फेरे लेगा कपल ?

    फिल्मों में काम कर चुके हैं जहीर इकबाल

    जहीर इकबाल ने साल 2019 में फिल्म 'नोटबुक' (Notebook) से डेब्यू किया था। इस मूवी में जहीर के अपोजिट प्रनूतन बहल भी नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान ने किया था, जिनकी फिल्म दबंग से सोनाक्षी ने 2010 में बॉलीवुड डेब्यू किया। 

    सलमान खान से है खास रिश्ता

    जहीर इकबाल के परिवार का बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान से काफी अच्छा रिश्ता है। जहीर के पिता और अभिनेता अच्छे दोस्त हैं। इस दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए एक्टर ने जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को बॉलीवुड में लॉन्च भी किया था।

    खबरें और भी

    सलमान की पार्टी में हुई थी दोनों की मुलाकात

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं इस कपल ने फिल्म डबल एक्सएल में भी काम किया था।

    सना और दीक्षा संग जुड़ चुका है नाम

    सोनाक्षी सिन्हा से पहले जहीर इकबाल का नाम दीक्षा सेठ संग से भी जुड़ चुका है, जो फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' में नजर आई थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। दीक्षा के साथ अभिनेता का नाम एक्ट्रेस सना सईद संग जुड़ा।

    कहा जाता है कि साल 2018 में इकबाल ने सोशल मीडिया पर प्यार का इंतजार किया था, लेकिन सना संग भी उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। जहीर उम्र में सोनाक्षी से लगभग डेढ़ साल छोटे हैं।

    यह भी पढ़ें-   37 साल की Sonakshi Sinha बनने जा रही हैं दुल्हन, 'ब्वॉयफ्रेंड' जहीर इकबाल के साथ इस दिन लेंगी सात फेरे!