यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या Zaheer Iqbal संंग शिफ्ट हो चुकी हैं Sonakshi Sinha, 13 दिन बाद सात फेरे लेगा कपल ?
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Wedding) हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामांडी में नजर आई थी जिसमें उन्होंने डबल रोल किया था। दर्शकों ने ...और पढ़ें

HighLights
- दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
- साल भर से ब्वॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रह रही हैं एक्ट्रेस
- शिल्पा शेट्टी के बास्टियन रेस्तरां में होगी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड गलियारों और मीडिया में इस वक्त दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंह की शादी की चर्चा आग की तरह फैल रही हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Wedding) लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की दुल्हन बनने जा रही हैं।
दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कभी मीडिया के सामने अपने प्यार को नहीं कबूला है। इन खबरों के बीच कपल को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि दोनों कुछ समय से एक साथ रह रहे हैं।
यह भी पढे़ं- Sonakshi Sinha को चाहिए ऐसा पार्टनर, जहीर इकबाल से वेडिंग रूमर्स के बीच चर्चा में आया एक्ट्रेस का स्टेटमेंट
क्या लिविन में रह रहे हैं सोनाक्षी और जहीर ?
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया गया है कि कुछ समय पहले ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ रहने लगे हैं। बीते साल सितंबर में खबर सामने आई थी कि सोनाक्षी ने बांद्रा के केसी रोड पास स्थित 81 ऑरियट बिल्डिंग में नया अपार्टमेंट खरीदा है। अभिनेत्री का ये घर 2208.7 वर्ग स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसके अलावा सोनाक्षी को बिल्डिंग में 4 कार पार्किंग भी शामिल है।

23 जून को होगी शादी ?
बता दें, इस कपल की शादी की तारीख 23 जून बताई जा रही हैं। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों की शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में होगा।
खबरें और भी

छप गए हैं शादी के कार्ड
इतना ही नहीं इस कपल की शादी का कार्ड भी छप गए हैं, जिसे एक मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है और उस पर लिखा है- 'अफवाहें सच हैं।'
कपल की लव स्टोरी
कहा जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इस कपल ने फिल्म डबल एक्सएल में भी काम किया था।