विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रामायण' में Sonakshi Sinha यूं मनाती थीं अपना बर्थ डे, पापा शत्रुघ्न सिन्हा की गोद में बैठ कर केक खाती आईं नजर

Published: Mon, 03 Jun 2024 04:24 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने अपने टैलेंट के ...और पढ़ें

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का नाम आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। 'दबंग' फिल्म से डेब्यू करते ही सोनाक्षी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। हाल ही में इस उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की तरफ से कई लोगों ने बधाई दी। इस बीच सोनाक्षी के बचपन के बर्थ डे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं।

सोनाक्षी का हाल ही में था बर्थ डे

लेहरें रेट्रो की तरफ से सोनाक्षी सिन्हा के बचपन के बर्थ डे सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है। नन्हीं सी सोनाक्षी अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। 80 के दशक के इस वीडियो में बच्चों का हुजूम नजर आ रहा है, जो छोटी सोनाक्षी के साथ ही उनके भाई लव और कुश का जन्मदिन मनाने भी पहुंचे हुए थे। 

नन्हीं सी सोनाक्षी को व्हाइट फ्रॉक में देखा जा सकता है। प्रिंसेज डिजाइन का एक बड़ा सा केक उन्होंने अपने इस बर्थ डे पर काटा था। यह सोनाक्षी का कौन सा वाला बर्थ डे है, इसकी जानकारी नहीं है। सामने आए वीडियो में सोनाक्षी के बर्थ डे सेलिब्रेशन की सजावट की झलक देखने को मिल रही है। 

लव और कुश का भी मनाया था बर्थ डे

सोनाक्षी सिन्हा के जुड़वा भाई लव और कुश का बर्थ डे 5 जून को होता है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के साथ ही उनके भाईयों का भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा वर्क फ्रंट

सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनकी सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' रिलीज हुई। संजय लीला भंसाली के इस शो में उन्होंने डबल रोल किया है। सोनाक्षी को उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिलीं। 

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीरें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।