Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीरें

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 01:53 PM (IST)

    हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज 2 मई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस को हर कोई जन्मदिन की बधाई दे रहा है। अब उ ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
    सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं सोनाक्षी
    2. जहीर इकबाल ने फोटो शेयर कर लुटाया प्यार
    3. कैप्शन में लिखी ये खास बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड गलियारों से अक्सर सेलेब्स के रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। कुछ कपल इसे लोगों के साथ शेयर कर देते हैं, तो कुछ छुपा कर रखते हैं। इन्हीं में से एक हैं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal)। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई बार इन्हें पार्टी और इवेंट्स में साथ देखा जाता है।

    हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ जाते हैं। अब सोनाक्षी के जन्मदिन पर जहीर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं और एक खास कैप्शन शेयर करते हुए उन पर प्यार लुटाया है।

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha संग जंगल में जिप लाइन करते वक्त हुआ ऐसा इंसिडेंट, वीडियो देख आप भी दांतों तले दबा लेंगे अंगुली

    जहीर ने शेयर की बेहतरीन फोटोज

    एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज 02 मई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके दोस्त, परिवार के लोग और फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस के इस बड़े दिन पर उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने भी उन पर प्यार लुटाया है।

    जहीर ने अपने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में दोनों किसी पार्टी में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में खास बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बाकी दोनों तस्वीरों में भी स्टार्स की मस्ती देखने को मिल रही है। फोटोज शेयर करते हुए जहीर ने कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं Sonzz।

    खबरें और भी

    सोनाक्षी ने दिया ऐसा रिएक्शन

    जहीर का पोस्ट देखने के बाद सोनाक्षी भी खुद को रिएक्ट करने से नहीं रोक पाईं। एक्ट्रेस ने उनके पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में कई इमोजी शेयर किए। इसके साथ ही सोनाक्षी के फैंस ने भी जहीर के पोस्ट पर ही उन्हें बर्थडे विश किया।

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha New House: सोनाक्षी ने खरीदा सी-फेसिंग लग्जरी फ्लैट, एक्ट्रेस ने दिखाई सपनों के घर की झलक