Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha ने 'ब्वॉयफ्रेंड' Zaheer Iqbal को बताया 'साइको', Cute वीडियो शेयर कर विश किया बर्थडे

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 05:12 PM (IST)

    Zaheer Iqbal Birthday बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के इन दिनों जहीर इकबाल को डेट करने की चर्चा है। सोनाक्षी और जहीर सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए अ ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को विश किया बर्थडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को विश किया बर्थडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड को विश किया बर्थडे
    2. सोनाक्षी ने 'ब्वॉयफ्रेंड' जहीर को बताया साइको
    3. सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर संग शेयर किया प्यारा वीडियो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha Boyfriend Zaheer Iqbal Birthday: बी-टाउन की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। काफी समय से खबरें हैं कि वह अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं और ये अफवाहें खुद उनके रोमांटिक पोस्ट से ही सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में, सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जहीर को बर्थडे विश किया है।

    आज (10 दिसंबर 2023) को जहीर इकबाल 35 साल के हो गए हैं। जहीर भले ही फिल्मी दुनिया में अपने कदम रख चुके हैं, लेकिन उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली है। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ फिल्म 'डबल एक्सल' में भी नजर आए थे। जहीर फिल्मों से ज्यादा सोनाक्षी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Blockbuster Song: जहीर इकबाल के साथ 'ब्लॉकबस्टर' है सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी, नए एल्बम में दिखे हॉट मूव्स

    सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर को विश किया बर्थडे

    जहीर के 35वें बर्थडे पर सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। यादों से भरे क्लिप में सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप में उन्हें एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए देखा जा सकता है। इस बर्थडे पोस्ट के साथ सोनाक्षी ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    सोनाक्षी ने जहीर के लिए कैप्शन में लिखा, "मेरे Z(ee) के लिए क्रे। यह काफी आत्म-व्याख्यात्मक है। मेरे पर्सनल साइको जहीर इकबाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" इस पोस्ट पर हुमा कुरैशी ने Awww कमेंट के साथ रिएक्ट किया है। साथ ही फैंस ने भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया है और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

    खबरें और भी

    बात करें सोनाक्षी सिन्हा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह 'हाउसफुल 5' में भी नजर आ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha House: सोनाक्षी सिन्हा के आलीशान घर का एक-एक कोना देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें, देखिए तस्वीरें