Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha House: सोनाक्षी सिन्हा के आलीशान घर का एक-एक कोना देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें, देखिए तस्वीरें

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 08:58 PM (GMT+05:30)

    Sonakshi Sinha Dream House Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी-जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने आलीशान घर ...और पढ़ें

    Sonakshi Sinha ने अपने ड्रीम हाउस की फोटोज की शेयर। Photo-Instagram
    Sonakshi Sinha ने अपने ड्रीम हाउस की फोटोज की शेयर। Photo-Instagram

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा ने नए घर की तस्वीरें कीं शेयर
    2. बेहद खूबसूरत है सोनाक्षी सिन्हा का नया घर
    3. लिविंग एरिया से मास्टर बेडरूम तक, सोनाक्षी ने घर को दिया है मॉडर्न लुक

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sonakshi Sinha New House Photos: बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) नए घर की मालकिन बन गई हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसका एक-एक कोना उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन करवाया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने ड्रीम हाउस की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है।

    'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। उनका आलीशान घर इस बात को साबित करता है कि वह कितनी आर्टिस्टिक हैं। उन्होंने अपने घर को बहुत खूबसूरती से सजवाया है। उनके घर का एक-एक कोना देख वाकई आप अपना दिल हार बैठेंगे। आइए, आपको सोनाक्षी के नए घर के लिविंग रूम से लेकर मास्टर बेडरूम तक की झलकियां दिखाते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'Sonakshi Sinha को नहीं करना पड़ा स्ट्रगल, सलमान की फिल्म ने बनाया स्टार', लव सिन्हा ने बहन के लिए कही ये बात

    सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा नया घर

    बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के 81 ऑरेटे में मौजूद सोनाक्षी सिन्हा का घर 4 हजार स्कावयर फुट का है, जिसमें चार मास्टर बेडरूम हैं। साथ ही लिविंग रूम के साथ उनके घर में आर्ट स्टूडियो, योग एरिया, ड्रेसिंग रूम, वॉक इन वॉर्डरोब है। देखिए उनके घर की तस्वीरें। 

    सोनाक्षी सिन्हा के घर का लिविंग रूम

    सोनाक्षी सिन्हा के नए घर का लिविंग रूम बहुत ही आलीशान है। एक्ट्रेस ने लिविंग रूम में बड़ी सी टीवी के साथ बेज और ब्राउन कलर के काउच और सेंटर में एक सुंदर व स्टाइलिश टेबल रखा है। दीवारें भी लाइट शेड में हैं। छत को लकड़ी का टेक्स्चर दिया गया है। 

    खबरें और भी

    शानदार है बालकनी एरिया

    सोनाक्षी के घर का लिविंग एरिया बालकनी से अटैच है, जिससे मुंबई का एक सुंदर नजारा देखने को मिलता है। एक्ट्रेस ने अपने लिविंग रूम को कुर्सियों की जगह ग्रैंड काउच और सेंटर राउंड टेबल से सजाया है और चारों ओर गमले रखे हैं। 

    यूनिक है सोनाक्षी का बेडरूम

    सोनाक्षी सिन्हा का मास्टर बेडरूम देख आपके होश उड़ जाएंगे। उन्होंने अपने बेडरूम में मर्फी बेड लगवाया है, जो वॉल से अटैच होता है। एक्ट्रेस ने मर्फी बेड एरिया को डार्क ब्लू कलर में रखा है। उनके घर में एक और बेडरूम है, जिसे लकड़ी के टेक्स्चर में बनाया गया है और पेस्टल ऑरेंज में दीवार का इंटीरियर किया गया है। 

    बहुत खूबसूरत है सोनाक्षी का वॉक इन क्लोसेट

    सोनाक्षी सिन्हा के नए घर का वॉक इन क्लोसेट और आर्ट स्टूडियो भी देखने लायक है। एक्ट्रेस ने अपने घर को आर्टिस्टिक टच दिया है। उन्होंने ज्यादा ताम-झाम की जगह स्पेसियस और अट्रैक्टिव चीजों से अपना घर सजवाया है।

    सोनाक्षी सिन्हा का योग एरिया

    सोनाक्षी सिन्हा फिटनेस फ्रीक हैं। ऐसे में उन्होंने अपने घर में शानदार योग एरिया भी बनाया है, जो सिंपल लेकिन एलिगेंट है। राउंड मिरर के साथ पौधे और पीच कलर के वॉल्स योग रूम को बहुत अट्रैक्टिव बना रहे हैं।

    सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म

    सोनाक्षी सिन्हा के पास बैक-टू-बैक कई फिल्में हैं। वह रितेश देशमुख के साथ 'ककुड़ा', अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' और संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha: 'दबंग' से 'दहाड़' तक, इन पावरफुल किरदारों में दिखे सोनाक्षी सिन्हा के असली 'तेवर'