Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    37 साल की Sonakshi Sinha बनने जा रही हैं दुल्हन, 'ब्वॉयफ्रेंड' जहीर इकबाल के साथ इस दिन लेंगी सात फेरे!

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 08:48 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) काफी समय से जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है क ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ करने वाली हैं शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ करने वाली हैं शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा करने जा रहीं शादी
    2. जहीर इकबाल के साथ सात फेरे लेंगी सोनाक्षी
    3. सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होंगे ये लोग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा और तापसी पन्नू के बाद बी-टाउन की एक और खूबसूरत अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) हैं। 37 साल की सोनाक्षी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं।  

    सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को डेट कर रही हैं। भले ही दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन उनकी बॉन्डिंग और प्यार भरी तस्वीरें-पोस्ट उनके रिश्ते को जाहिर कर ही देते हैं।

    कब शादी कर रहीं सोनाक्षी?

    अब खबर आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Wedding) सालों तक डेटिंग के बाद जहीर के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की तैयारी में हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दबंग' एक्ट्रेस सिर्फ 13 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं। वह 23 जून को जही के साथ जीने-मरने की कसमें खाएंगी। 

    यह भी पढ़ें- 'रामायण' में Sonakshi Sinha यूं मनाती थीं अपना बर्थ डे, पापा शत्रुघ्न सिन्हा की गोद में बैठ कर केक खाती आईं नजर

    Sonakshi Zaheer

    कौन-कौन शादी में होगा शामिल?

    कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी मुंबई में ही होगी। शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में मनाया जाएगा। इसमें एक्ट्रेस के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। साथ ही 'हीरामंडी' (Heeramandi Cast) की पूरी कास्ट भी शिरकत कर सकती है। कपल की शादी का कार्ड भी बन गया है, जिसे एक मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है और उस पर लिखा है- 'अफवाहें सच हैं।'

    खबरें और भी

    Sonakshi Zaheer

    फिलहाल, सोनाक्षी सिन्हा या जहीर इकबाल में से किसी ने भी अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दोनों ने खबरों पर कोई रिएक्शन भी नहीं दिया है।

    कौन हैं जहीर इकबाल?

    जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं। उनका सलमान खान की फैमिली से भी गहरी दोस्ती है। सलमान खान ने ही साल 2019 में जहीर को फिल्म 'नोटबुक' से लॉन्च किया था। पहली बार सोनाक्षी ने जहीर के साथ फिल्म 'डबल एक्सल' में काम किया था। 

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha: 'दबंग' के लिए सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा के सामने रखी थी ये शर्त, एक फैसले से बदली जिंदगी