Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यार की शादी के लिए Mohammed Rafi ने गाया था कल्ट गाना, 49 सालों से 'बारातियों' का बना हुआ है फेवरेट

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 01:50 PM (IST)

    दिग्गज गायक रहे मोहम्मद रफी ने 49 साल पहले यार की शादी के लिए एक कल्ट वेडिंग सॉन्ग गाया था। ...और पढ़ें

    रफी साहब का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    रफी साहब का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. मोहम्मद रफी ने गाया था वेडिंग

    2. बारात में आज भी खूब बजता है गाना

    3. 49 सालों से शादियों में मचा रहा है धूम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महान गायक के तौर पर मोहम्मद रफी को याद किया जाता है। अपने सुनहरे सिंगिंग करियर के दौरान रफी साहब ने कई ऐसे गीत गाए, जो आज भी खूब सुने जाते हैं। उनके द्वारा गाया गया एक वेडिंग सॉन्ग भी पिछले 49 सालों से शादियों में धूम मचा रहा है।

    माना जाता है कि मोहम्मद रफी के इस गाने के बिना बारातियों का जश्न का अधूरा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है, जो हिंदी सिनेमा का बेस्ट एवर वेडिंग सॉन्ग माना जाता है।

    यार की शादी के लिए बना ये गीत

    मोहम्मद रफी वह फनकार थे, जो हर किस्म के गीतों को बखूबी गाना जानते थे। मां सरस्वती की उनकी जुबान पर कुछ ऐसी कृपा थी कि वह रोमांटिक, सैड और मस्ती भरे गाने को गाकर अमर कर देते थे। ऐसा ही एक गाना रफी साहब ने यार की शादी के लिए गाया था, जिसके बोल थे- आज मेरे यार की शादी है... (Aaj Mere Yaar Ki Shaadi Hai)।

    Aaj Mere Yaar Ki Shaadi Hai (1)

    यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के डीजे में खूब बजता है Kishore Kumar के बेटे का गाना, 35 सालों से बना हुआ 'कांवड़ यात्रा' का एंथम

    अब तो आपको याद आ ही गया होगा कि मोहम्मद रफी का ये गाना शादियों में कितना लोकप्रिय है। साल 1977 में आई अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर फिल्म आदमी सड़क का (Aadmi Sadak Ka) का आज मेरे यार की शादी... आज भी शादी के फंक्शन में चार चांद लगाने का काम करता है।

    खबरें और भी

    Aaj Mere Yaar Ki Shaadi Hai

    ऐसी ही कोई बारात नहीं होती, जिसमें मोहम्मद रफी का ये वाला गाना न बजे। इस तरह से फिल्म आदमी सड़क का ये सॉन्ग कल्ट और क्लासिक माना जाता है। बात की जाए आज मेरे यार की शादी है... गाने की मेकिंग की तरफ तो डांसिंग सॉन्ग की तर्ज पर मोहम्मद रफी ने अपनी मधुर आवाज से इसमें जान फूंकी।

    इसके अलावा देवन वर्मा और रवि जैसे गायकों ने भी इस गीत लिए रफी साहब का साथ दिया था। संगीतकार रवि ने इस गीत की धुनों को तैयार किया और शानदार संगीत से इसे एक यादगार गाने का रूप दे दिया।

    हिट फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग

    शत्रुघ्न सिन्हा की आदमी सड़क का उस साल की हिट फिल्मों में शुमार थी। निर्देशक देवेंद्र गोयल की ये फिल्म समाज को आईना दिखाती है। आपको बता दें कि आदमी सड़का का की सफलता में सबसे बड़ा योगदान मोहम्मद रफी के आज मेरे यार की शादी है... गाने दिया। इसी की वजह से फिल्म लोकप्रिय बन पाई।

    यह भी पढ़ें- SD Burman नहीं पड़ते बीमार... कैसे मिलता ये सुपरस्टार; रफी नहीं किशोर दा ने इस गाने को गाकर किया अमर