Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shatrughan Sinha इस वजह से अस्पताल में हुए थे भर्ती, बेटे लव सिन्हा ने बताई सच्चाई

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 06:44 PM (IST)

    जहीर इकबाल के साथ बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के कुछ दिनों बाद अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबान ...और पढ़ें

    Shatrughan Sinha hospitalised ( Photo Credit Instagram)
    Shatrughan Sinha hospitalised ( Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा ने धूमधाम से अपने रमायाण वाले घर पर जहीर इकबाल से 23 जून को शादी रचाई थी। शादी के बाद इस कपल ने मुंबई में दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन पार्टी की थी। इस फंक्शन के करीब पांच दिन बाद यानी शुक्रवार की शाम को खबर सामने आई थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    इस खबर के बाद अभिनेता के फैंस परेशान होते नजर आए, लेकिन कहा गया कि वह रोटिन चेकअप के लिए भर्ती हुए। अब एक बार फिर एक्टर की हेल्थ को लेकर खबर सामने आई है।

    इस वजह से एडमिट हैं अभिनेता

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 77 साल के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती है। शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि की। लव ने बताया है कि, "पिताजी को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार और कमजोरी थी इसलिए हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया।"

    यह भी पढे़ं- बहन Sonakshi Sinha की शादी को लेकर फिर लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे लिए परिवार...'

    शत्रुघ्न से मिलने पहुंचे थे सोनाक्षी और जहिर 

    शुक्रवार को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें इस कपल की गाड़ी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से बाहर आती नजर आ रही है। इस वीडियो को स्नेह कुमार जाला नाम के एक सेलेब्रिटी पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है और बताया था कि ये कपल शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने पहुंचा था।

    क्या  शत्रुघ्न सिन्हा को लगी चोट

    वहीं टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में लिखा गया है कि 25 जून को शत्रुघ्न अपने घर के डाइनिंग हॉल में गिर गए थे। शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी वहीं उनके पास मौजूद थीं। उन्होंने अपने पिता को तुरंत ट्रीटमेंट दी गई, लेकिन अगले दिन कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अभिनेता की रिपोर्ट्स में सब नॉर्मल आया है। कहा जा रहा है कि सोमवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  शादी के बाद Sonakshi Sinha की जिंदगी में आने वाली है तबाही, कैसे करेंगी सामना? Kakuda का दमदार पोस्टर रिलीज