यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बच्चों से झूठी उम्मीदें...', Sonakshi Sinha की शादी की खबर जान खफा हुए थे Shatrughan Sinha! 'मामा' का खुलासा
हीरामंडी में अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीतने के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Wedding) जहीर इकबाल के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं। वह और सो ...और पढ़ें

HighLights
- सोनाक्षी सिन्हा की पांच दिन बाद शादी
- जाहिर इकबाल की पत्नी बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा
- सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाराज शत्रुघ्न सिन्हा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) फिल्मों और वेब सीरीज में धमाल मचाने के बाद अपनी पर्सनल लाइफ में एक नई पारी शुरू करने वाली हैं। वह अभिनेता जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी करने जा रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों को पहलाज निहलानी, पूनम ढिल्लों, यो यो हनी सिंह और डेजी शाह जैसे सेलेब्स ने कन्फर्म किया, लेकिन जब उनके पिता से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह खुद इस बारे में नहीं जानते हैं। शादी की खबरों के बीच ऐसी खबरें आने लगीं कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं हैं। अब मामा पहलाज निहलानी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
शत्रुघ्न सिन्हा को सोनाक्षी की शादी की नहीं थी खबर
पहलाज निहलानी का शत्रुघ्न सिन्हा से गहरा नाता है। सोनाक्षी उन्हें मामा कहती हैं। एक हालिया इंटरव्यू में निर्माता-निर्देशक रहे पहलाज निहलानी ने सोनाक्षी की शादी को कन्फर्म किया और बताया कि आखिर क्यों शत्रुघ्न अपनी बेटी की शादी की खबर सुनकर परेशान हो गये थे। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में पहलाज निहलानी ने कहा-
शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव की वजह से करीब 3 महीने तक मुंबई से बाहर थे। भाभी जी (पूनम सिन्हा) को जरूर पता होगा। उन्होंने सोचा होगा कि उनकी वापसी के बाद बताया जाये। अब वह वापस मुंबई आ गये हैं और अब सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच सब कुछ ठीक है।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले Sonakshi Sinha ने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की बैचलरेट पार्टी, शिमरी ड्रेस में लगीं HOT
बेटी की शादी की खबर सुन अपसेट हो गये थे शत्रुघ्न
पहलाज निहलानी से जब पूछा गया कि क्या शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी से परेशान थे। इसे स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा-
खबरें और भी
हां, लेकिन वह ज्यादा समय नाराज नहीं रह सकते, सोनाक्षी से तो बिल्कुल नहीं। वह उनकी लाडली है। शादी नहीं अटेंड करने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। जैसा शत्रुजी (शत्रुघ्न सिन्हा) ने आपसे कहा, आज कल के बच्चे इन्फॉर्म करते हैं, इजाजत नहीं लेते हैं।
बच्चों से उम्मीद रखने पर बोले पहलाज
पहलाज ने आगे बताया कि आखिर शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी के मन पसंद लड़के से शादी करने के खिलाफ क्यों होंगे, जबकि उन्होंने खुद लव मैरिज की थी। बकौल प्रोड्यूसर-
वह आखिर क्यों नाराज होंगे, अगर सोनाक्षी अपने मन पसंद लड़के से शादी कर रही है? शत्रुजी ने खुद अपनी मन पसंद की लड़की से 40 साल पहले शादी की थी। यहां तक कि मैंने भी अपना लाइफ पार्टनर खुद चुना, जब मैंने अपनी पत्नी से शादी की। किसी को भी अपने बच्चों से झूठी उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए।
मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी करेंगी। इस फंक्शन में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के शामिल होने की उम्मीद है।