विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 साल पुराना ये हिट गाना, हीरो को फ्रीज करके कपड़े बदलने जाती थी हीरोइन; आज भी थिरकने पर मजबूर करता है सॉन्ग

Published: Sat, 04 Jul 2026 08:47 AM (IST)

90s के एक सुपरहिट गाने की शूटिंग के दौरान हीरो और हीरोइन की हालत खराब हो गई थी। हीरो को काफी समय तक फ्रीज रहना पड़ता था।

हीरोइन के चक्कर में फ्रीज रहता था हीरो। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

हीरोइन के चक्कर में फ्रीज रहता था हीरो। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फिल्में बिना गाने और डांस के अधूरी हैं। जितनी मेहनत फिल्म की कहानी को दिखाने में की जाती है, उससे ज्यादा मेहनत गाने की रिकॉर्डिंग और शूटिंग में होती है। आज से 30 साल पहले एक सुपरहिट गाना बना, लेकिन इसकी शूटिंग के चक्कर में हीरो और हीरोइन की हालत खराब हो गई थी।

हीरो घंटों फ्री रहता और हीरोइन कपड़े बदल-बदलकर परेशान हो गई। खैर, मेहनत का फल तो मीठा ही होता है। हीरो-हीरोइन की ये मेहनत रंग लाई। जब गाना रिलीज हुआ तो ऑडियंस का फेवरेट बन गया और लोग थिरकने से खुद को रोक नहीं सके।

अभिजीत भट्टाचार्या ने दी थी आवाज

यह गाना है 'शहर की लड़की' जिसे रक्षक फिल्म में सुनील शेट्टी और रवीना टंडन (Raveena Tandon) पर फिल्माया गया था। इस गाने को चंद्र दीक्षित और अभिजीत भट्टाचार्या ने गाया था, जबकि लिरिक्स दीपक चौधरी ने लिखे थे। म्यूजिक डायरेक्टर्स आनंद चित्रगुप्त और मिलिंद चित्रगुप्त थे।

हीरो को होना पड़ा था फ्रीज

रवीना टंडन एक शो में माधुरी दीक्षित के साथ आई थीं। इस शो के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म रक्षक (Rakshak) के गाने 'शहर की लड़की' (Shehar Ki Ladki) का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने इस गाने के एक सीन के पीछे का किस्सा शेयर किया था जिसमें सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को बार-बार फ्रीज होना पड़ता था।

िै

रवीना टंडन ने शो में बताया था कि गाने की शूटिंग के दौरान एक लाइन शूट होते ही सुनील वहां फ्रीज हो जाते थे और वह कपड़े, मेकअप और हेयरस्टाइल बदलने के लिए वैन की तरफ भागती थीं। फिर अगले शॉट में भी यही होता था। इसी तरह ये सिलसिला कई बार चला। 

रवीना ने गाने में बदले 9 लुक्स

बता दें कि गाने के बोल 'हाथ मिलाके पूछे हाउ डू यू डू' के दौरान रवीना ने चार लुक्स चेंज किए थे। इस पूरे गाने के लिए उन्होंने करीब 9 अलग-अलग लुक्स कैरी किए थे। यह गाना आज भी बहुत पॉपुलर है। इसे यूट्यूब पर 77 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई की असली बारिश में शूट हुआ अमिताभ का यह गाना, किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी आवाज; आज भी थिरकते हैं लोग