Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अवॉर्ड्स नाइट में टकराए Shehnaaz Gill और MC Stan, एक-दूसरे को देख बिग बॉस स्टार ने की ऐसी हरकत

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 12:04 PM (GMT+05:30)

    बीती रात मुंबई में लोकमत डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड फंक्न में कई टीवी स्टार्स शामिल हुए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehna ...और पढ़ें

    MC Stan, Shehnaaz Gill, MC Stan And Shehnaaz Gill Age, MC Stan Songs, Bigg Boss 16
    MC Stan, Shehnaaz Gill, MC Stan And Shehnaaz Gill Age, MC Stan Songs, Bigg Boss 16

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill MC Stan Video: बुधवार की रात मुंबई में लोकमत डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इस दौरान टीवी और बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए। इस खास मौके पर बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन (MC Stan) भी नजर आए। इसके अलावा एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी नजर आई। इस अवॉर्ड्स नाइट में दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात की।

    अवॉर्ड नाइट में मिले शहनाज और एमसी स्टेन

    इस अवॉर्ड नाइट कि खास बात ये रही कि बिग बॉस के सबसे फेमस कंटेस्टेंट्स पहली बार एक साथ दिखाई दिए। दोनों एक दूसरे से मिले और पैपराजी के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए।  एमसी स्टेन और शहनाज गिल को साथ देख फैंस काफी खुशी हुई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    इस दौरान एमसी स्टेन ने ब्लैक आउटफिट पहना था और हमेशा की तरह गले में सिल्वर ज्वेलरी और गॉगल्स लगाए नजर आएं। वहीं शहनाज गिल भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आई। इस ड्रेस में वह अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। एक्ट्रेस का ये लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दोनों ने स्वैग के साथ पोज दिया और फिर अवॉर्ड लेने के लिए शहनाज स्टेज पर चली गईं।

    शहनाज और स्टेन को मिला अवॉर्ड 

    इस दौरान शहनाज और स्टेन दोनों को सम्मान मिला। एमसी स्टेन को ‘म्यूजिकल सेंसेशन ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया तो वहीं, शहनाज गिल को ‘डिजिटल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया गया। बिग बॉस 16 की ट्ऱ़ॉफी जीतने के बाद एमसी स्टेन इन दिनों अपने लाइव इवेंट्स में नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    शहनाज गिल की बात करें तो वो इन दिनों अपने टॉक शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को लेकर चर्चा में है। आए दिन उनके इस शो पर कोई न कोई सितारा आते रहता है। इसके अलावा शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं। 

    यह भी पढ़ें- Viral Video: समस्तीपुर के अमरजीत जयकर की रूहानी आवाज के मुरीद हुए सोनू सूद, एक्टर ने दिया ये बड़ा ऑफर!

    यह भी पढ़ें- फिल्म प्रमोशन में Ranbir Kapoor ने 'शो मी द ठुमका' गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो हुआ वायरल