यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूरा हुआ Shehnaaz Gill का सपना! इस फेमस ब्रांड की एंबेसडर बनीं एक्ट्रेस, यूनिवर्स को कहा- 'शुक्रिया'
Shehnaaz Gill Brand Ambassador कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 13 से घर-घर में मशहूर हुईं शहनाज गिल ने अपने करियर में एक और सक्सेस की सीढ़ी चढ़ी है। वह इंड ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Brand Ambassador: 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल हमेशा से किसी ब्रांड की एंबेसडर बनना चाहती थीं। आखिरकार अब उनका ये ख्वाब भी पूरा हो गया। हाल ही में, एक्ट्रेस एक ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर बनीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इसकी अनाउंसमेंट भी की है।
ब्रांड एंडोर्समेंट बनीं शहनाज गिल
दरअसल, शहनाज गिल 'शुगर पॉप' की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। 10 जून 2023 को शुगर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी गई। क्लिप की शुरुआत शहनाज के चुलबुले अवतार से होता है, जो ट्रेंडी ईजी मेकअप यूज करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया- "हे हे बेस्टीज़, शहर में एक नया फन, चुलबुली, दिलेर पॉपस्टार है!" शुगर पॉप परिवार आपके हमारे साथ जुड़ने से बहुत खुश है।"
ब्यूटी ब्रांड का फेस बनने पर क्या बोलीं शहनाज गिल?
शहनाज गिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शुगर की ब्रांड एंबेसडर बनने पर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। उन्होंने वीडियो को रीशेयर करते हुए लिखा- "थैंक यू यूनिवर्स। मेरा पहला ब्रांड एंडोर्समेंट।" साथ ही शुगर पॉप को टैग भी किया है।
ऐसा पहली बार है, जब शहनाज गिल किसी ब्यूटी ब्रांड का फेस बनी हैं। शहनाज के लिए ये पल किसी सपने के सच होने जैसा है। एक्ट्रेस ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी फैशन ब्रांड की एंबेसडर बनना चाहती हैं। इसके लिए एक्ट्रेस ने खुद पर काफी मेहनत भी की है और आखिरकार अब उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें अपना पहला ब्रांड एंडोर्समेंट मिल गया, जो इंडिया के सबसे पसंदीदा ब्यूटी ब्रांड्स में से एक है।
खबरें और भी
शहनाज गिल की फिल्में
'बिग बॉस 13' से शहनाज गिल को पॉपुलैरिटी मिली है। वह कई पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसी साल एक्ट्रेस ने सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके पास अभी बैक-टू-बैक कई फिल्में हैं, जिनमें से एक '100%' भी है। इसमें जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं।