Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill Birthday: शहनाज की बांहों में तोड़ा था सिद्धार्थ शुक्ला ने दम, आखिर क्यों की थी सुसाइड की कोशिश

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 02:03 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Birthday शहनाज गिल पूरी तरह से टूट चुकी थीं। रात के अंधेरे में अकेले बैठकर वो सड़क किनारे रो रही थी। फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने सुसाइड ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill Birthday: Siddharth Shukla died in Shehnaaz arms
    Shehnaaz Gill Birthday: Siddharth Shukla died in Shehnaaz arms

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Birthday: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल 27 जनवरी यानी आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। पंजाब की कैटरीना कैफ जब पहली बार सलमान खान के साथ बिग बॉस 16 के मंच पर नजर आईं थी तो एकदम अलग थीं, आज उनका बदला रूप देखकर आप चौक जाएंगे। म्यूजिक एल्बम, सलमान खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म और कमाल का कॉन्फिडेंस, पर शहनाज के लिए वक्त हमेशा ऐसा नहीं था। ऐस दौर था, जब शहनाज खुद को खत्म कर देना चाहती थीं। तो चलिए जानते हैं क्या है उनकी दर्द भरी कहानी...

    जब व्बायफ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप

    शहनाज गिल पर पूरे देश की नजर तब आईं, जब वो बिग बॉस के 13वें सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी दोस्ती को लेकर ट्रेंड करने लगीं। लोगों को सिद्धार्थ और उनका मैच अच्छा लगता था। इसी बीच शो में आई उनकी कट्टर दुशमन हिमांशी खुराना। हिमांशी ने शहनाज का राज खोलते हुए बताया कि एक बार ब्वॉयफ्रेंड के छोड़ने पर शहनाज बीच सड़क बैठकर रो रही थीं। तब उन्हें ना जानते हुए भी हिमांशी ने उन्हें संभाला था।

    की थी सुसाइड की कोशिश

    हिमांशी खुराना के साथ ही एक बार शहनाज का काफी विवाद हो गया था। उनके सॉन्ग आई लाइक इट को शहनाज ने घटिया बता दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई थी। हिमांशी ने उन्हें पलटकर ऐसा जवाब दिया कि पंजाब की कैटरीना कैफ को ये सब अखर गया।  ये बात इतनी बढ़ गई कि शहनाज के पिता ने एक इंटरव्यू में बोला कि हिमांशी की वजह से उनकी बेटी सुसाइड करने वाली थी।  

    सिद्धार्थ शुक्ला ने बांहों में तोड़ा था दम

    सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शहनाज गिल काफी इमोशनल थीं। खबर थी कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले थे। मीडिया में उस वक्त ये बताया गया कि सिद्धार्थ ने शहनाज की बांहों में ही दम तोड़ा था। एक्टर की मौत के बाद शहनाज पूरी तरह से बिखर गईं थीं, उन्हें खुद को समेटने और फिर से दुनिया के सामने आने में काफी समय लग गया। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें 

    Bigg Boss 16 जीतने के लिए प्रियंका के खिलाफ निमृत कौर आहलूवालिया अपना रही है ये हथकंडे? इस शख्स ने खोली पोली

    Pathaan Collection Worldwide Day 2: दुनियाभर में बजा 'पठान' का डंका, 200 करोड़ पार हुई शाह रुख खान की फिल्म