यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shehnaaz Gill ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, फोटोशूट देख भड़के यूजर्स, बोले- तुम्हारे भी संस्कार...
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से अपनी खास पहचान बनाने वालीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को भला कौन नहीं जानता। बॉलीवुड में बतौर अदाकारा कदम रख चुकीं शहनाज इ ...और पढ़ें

HighLights
- शहनाज गिल ने कराया लेटेस्ट फोटोशूट
- तस्वीरें देख कर भड़क उठे लोग
- सोशल मीडिया पर शहनाज की हो गई फजीहत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अदाकारा शहनाज गिल हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से चर्चा में आईं शहनाज अब बी टाउन की उभरती हुई एक्ट्रेसेज में शुमार हो गई हैं। लेकिन जैस-जैसे शहनाज करियर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उनका अंदाज भी बोल्ड होता जा रहा है।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने एक लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लेकिन एक्ट्रेस की इन फोटो को देखकर यूजर्स का दिमाग घूम गया है और वह उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे हैं।
शहनाज गिल ने कराया बोल्ड फोटोशूट
हिंदी सिनेमा में डेब्यू के बाद से शहनाज गिल बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आने लगी हैं। जिसका अंदाजा आप उनका हालिया फोटोशूट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। शनिवार को शहनाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

.jpg)
ये फोटो उनके लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की हैं, जिनमें शहनाज गिल हद ज्यादा हॉट आउटफीट में दिखाई दे रही हैं। उनके बोल्ड लुक को देखकर यूजर्स नाखुश हो गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगें हैं। एक यूजर ने अदाकारा के फोटो पर कमेंट कर लिखा है-
खबरें और भी


तुम्हारे कपड़ों के साथ, संस्कार भी छोटे होते जा रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा है- शहनाज प्लीज ऐसा कपड़े मत पहना करो। वहीं एक अन्य यूजर का मानना है- धीरे-धीरे तुम्हारे कपड़े भी कम हो रहे हैं। इस तरह से तमाम लोग शहनाज गिल को खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुल मिलाकार कहा जाए तो उन्हें एक्ट्रेस का ये लुक कतई पसंद नहीं आया है।

इस मूवी में दिखेंगी शहनाज
इसके अलावा गौर करें शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की तरफ तो आने वाले समय में वह जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और पुलकित सम्राट के साथ फिल्म 100 परसेंट में दिखाई देंगी। इससे पहले वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान और भूमि पेडनकर के साथ थैंक यू फॉर कमिंग में नजर आ चुकी हैं।