विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shehnaaz Gill ने राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताया क्या है दोनों का रिश्ता?

Published: Wed, 15 Jul 2026 06:47 PM (IST)

एक लंबे समय से राघव जुयाल और शहनाज गिल अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। अब ...और पढ़ें

शहनाज गिल ने राघव संग रिश्ते पर दिया जवाब/ फोटो- Instagram

शहनाज गिल ने राघव संग रिश्ते पर दिया जवाब/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. शहनाज गिल ने राघव जुयाल संग डेटिंग अफवाहों पर दी सफाई

  2. एक्ट्रेस ने बांधे राघव जुयाल की तारीफों के पुल 

  3. क्या एक-दूसरे को सच में डेट कर रहे हैं राघव-शहनाज?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शहनाज गिल और राघव जुयाल पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों राघव की बर्थडे पार्टी से शहनाज और अभिनेता का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस कार में उनकी गोदी में बैठकर दूसरी तरफ जाती दिखीं। दोनों के बीच के इस कंफर्ट जोन को देखने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

अब हाल ही में शहनाज गिल ने राघव जुयाल संग अपनी क्लोज बॉन्डिंग को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए यह क्लियर कर दिया है कि वह दोनों डेट कर रहे हैं या नहीं।

शहनाज गिल ने राघव संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में जब शहनाज गिल से उनके और राघव जुयाल के डेटिंग रूमर्स पर पूछा गया, तो पहले तो 'इश्कनामा' एक्ट्रेस ने नो-पर्सनल क्वेश्चन कहकर टाल दिया, लेकिन जैसे ही अभिनेता की अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा शेर है' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है, आप प्लीज उसको सपोर्ट करो।"

शहनाज गिल ने उन्हें अपना सबसे करीबी दोस्त बताते हुए आगे कहा, "वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, उसकी फिल्म चलनी बहुत ही जरूरी है।"

Screenshot 2026-07-15 184237

'वो इंडस्ट्री का बंदा नहीं है'- शहनाज गिल

खैर राघव जुयाल की तारीफ करते हुए और उन्हें अपना सपोर्ट देते हुए शहनाज गिल यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, "एक हीरो के रूप में, मेन लीड एक्टर के तौर पर वो पहली बार आ रहा है, उसको सपोर्ट करना बहुत जरूरी है। वह कोई इंडस्ट्री का बंदा नहीं है, वो खुद बना है जो बना है, तो प्लीज उसकी फिल्म देखने जाओ।"

Screenshot 2026-07-15 184401

आपको बता दें कि राघव जुयाल और शहनाज गिल ने पहली बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था। दोनों की डेटिंग के रूमर्स को पहली बार हवा तब मिली थी, जब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान उन्हें टीज करते हुए यह कह रहे थे कि , "मैंने सेट पर दोनों के बीच केमिस्ट्री बिल्ड होते हुए देखी है, लेकिन कुछ हो नहीं पाया, खासतौर पर एक शख्स की तरफ से।" हालांकि, राघव जुयाल ने ये क्लियर किया था कि सलमान खान ने ये बात मजाक में कही थी।

यह भी पढ़ें- सरहद पार मोहब्बत की सच्ची कहानी लाईं Shehnaaz Gill, 'इश्कनामा' में निभाई पाकिस्तानी लड़की की भूमिका, ट्रेलर आउट

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill को मिला नया प्यार? इस क्रिकेटर से जुड़े एक्ट्रेस के दिल के तार!